क्रिकेट

World Cup 2027 से पहले टीम इंडिया खेलेगी इतने ODI मैच, न्यूजीलैंड समेत कई मजबूत टीमों से होगी भिड़ंत

वेस्टइंडीज सीरीज के बाद भारत को न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है. मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार टीम इंडिया 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले कुल 13 द्विपक्षीय वनडे मुकाबले खेलेगी. हालांकि भविष्य में शेड्यूल में बदलाव या नई सीरीज जुड़ने पर यह संख्या बढ़ भी सकती है.

World Cup 2027 से पहले टीम इंडिया खेलेगी इतने ODI मैच, न्यूजीलैंड समेत कई मजबूत टीमों से होगी भिड़ंत
आईसीसी विश्व कप (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team ODI Schedule Before ICC Cricket World Cup 2027: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों में जुट चुका है. टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान आज यानी 1 अक्टूबर को होने की संभावना है. ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हैं. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भी खुद को परखने और मजबूत टीम संयोजन तैयार करने के उद्देश्य से लगातार वनडे क्रिकेट खेल रही है. फिलहाल टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेल रही है. यह भी पढ़ें: India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

वेस्टइंडीज सीरीज के बाद भारत को न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है. मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार टीम इंडिया 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले कुल 13 द्विपक्षीय वनडे मुकाबले खेलेगी. हालांकि भविष्य में शेड्यूल में बदलाव या नई सीरीज जुड़ने पर यह संख्या बढ़ भी सकती है.

न्यूजीलैंड दौरे पर होगी असली परीक्षा

मौजूदा वेस्टइंडीज सीरीज के बाद भारतीय टीम नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. विदेशी परिस्थितियों में यह सीरीज भारत की विश्व कप तैयारियों की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जा रही है. इसके बाद दिसंबर 2026 में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों देशों के बीच 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं जनवरी 2027 में भारतीय टीम घरेलू मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.

वर्ल्ड कप से पहले 13 वनडे खेलने का मौका

मौजूदा कार्यक्रम के हिसाब से भारत के पास वर्ल्ड कप 2027 से पहले कुल 13 द्विपक्षीय वनडे मैच होंगे. इन मुकाबलों में टीम प्रबंधन खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के साथ-साथ अलग-अलग परिस्थितियों में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन और टीम कॉम्बिनेशन तय करने की कोशिश करेगा.

2023 वर्ल्ड कप के बाद शानदार रहा भारत का प्रदर्शन

2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद टीम इंडिया अब तक 30 वनडे मुकाबले खेल चुकी है. इनमें भारत ने 19 मैच जीते, 10 में हार का सामना किया, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा. इस दौरान भारत ने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम की. इसके अलावा टीम इंडिया ने 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता.

वेस्टइंडीज सीरीज से मिली शानदार शुरुआत

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज का आगाज 8 विकेट की शानदार जीत के साथ किया. सीरीज के बाकी दो मुकाबले भी टीम इंडिया के लिए अहम होंगे, क्योंकि इन्हीं मैचों से खिलाड़ियों के फॉर्म और टीम संयोजन का आकलन किया जाएगा. इसके बाद न्यूजीलैंड दौरा, श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले वर्ल्ड कप की तैयारियों को अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

बढ़ सकती है वनडे मैचों की संख्या

भारत और बांग्लादेश के बीच प्रस्तावित वनडे सीरीज को पहले टाल दिया गया था और उसकी नई तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है. यदि यह सीरीज वर्ल्ड कप से पहले आयोजित होती है, तो भारत के वनडे मुकाबलों की संख्या बढ़ सकती है. इसके अलावा 2027 एशिया कप के 50 ओवर के प्रारूप में आयोजित होने की संभावना है. यदि ऐसा होता है, तो टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से पहले कई और हाई-प्रेशर वनडे मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा, जिससे टीम अपनी रणनीति, खिलाड़ियों की भूमिकाओं और अंतिम संयोजन को और बेहतर तरीके से परख सकेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2026 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).