Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 2nd ODI 2026 Date And Time: भारत महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला गुरुवार यानी 27 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला होबार्ट (Hobart) के बेलरिव ओवल (Bellerive Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:20 बजे से शुरू होगा. इस सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में है, जबकि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की अगुवाई एलिसा हीली (Alyssa Healy) कर रही हैं. यह भी पढ़ें: India vs Zimbabwe T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत बनाम जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े
पहले वनडे में भारत की बल्लेबाजी स्मृति मंधाना (58 रन) और हरमनप्रीत कौर (53 रन) पर काफी हद तक निर्भर रही, जबकि काश्वी गौतम ने 43 रन की उपयोगी पारी खेली. टीम 214 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने 76 रन की शानदार पारी खेली, जबकि एलिसा हीली ने 50 रन बनाए और टीम ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. ऐसे में भारत महिला टीम इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम सीरीज में बढ़त मजबूत करना चाहेगी.
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला ODI हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS W vs IND W ODI Head To Head Record)
ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीम के बीच अब तक कुल 62 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का पलड़ा भारी रहा है. ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 50 मुकाबले जीते हैं, जबकि भारत महिला टीम को 12 मैचों में जीत मिली है.
AUS W vs IND W 2nd ODI 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला, दूसरा वनडे
स्टेडियम: बेलरिव ओवल, होबार्ट
मैच की तारीख: 27 फरवरी 2026 (09:20 AM IST)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): जियोस्टार नेटवर्क चैनल्स और जियोहॉटस्टार ऐप एवं वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा? (AUS W vs IND W 2nd ODI Date And Venue)
ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 27 फरवरी को होबार्ट के बेलरिव ओवल में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:20 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले होगा.
भारत में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (AUS W vs IND W 2nd ODI Live TV Channel Telecast In India)
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में जियोस्टार नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch AUS W vs IND W 2nd ODI Live Streaming In India)
इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS W vs IND W 2nd ODI Playing Prediction)
ऑस्ट्रेलिया महिला: एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, टहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिन्यूक्स, अलाना किंग, मेगन शुट, डार्सी ब्राउन.
भारत महिला: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, स्नेह राणा.
नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY