India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
भारत बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा है. भारत की टीम सुपर-8 में वापसी के इरादे से मैदान में उतरी है और अपने पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार झेल चुकी है. वहीं जिम्बाब्वे को भी अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से हार का सामना करना पड़ा था. यह सुपर-8 चरण में ग्रुप-1 का मुकाबला होगा. दोनों ही टीमों के इस चरण में अपने-अपने पहले मुकाबलों में करारी हार झेलनी पड़ी है. ऐसे में सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

भारत की टीम मजबूत बल्लेबाजी और अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरी है. सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट और रयान बर्ल जैसे खिलाड़ियों के साथ भारत को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरी है, जबकि गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजारबानी और रिचर्ड नगरावा टीम के प्रमुख हथियार हैं. इस अहम मुकाबले में दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है, ऐसे में फैंस को एक बार फिर रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard)

इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों पर 48 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 256 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 55 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या ने नाबाद 50 रन बनाए.

दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे की टीम को ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुज़ारबानी, सिकंदर रजा, टिनोटेन्डा मापोसा और रिचर्ड नगारवा ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. ब्लेसिंग मुज़ारबानी, सिकंदर रजा, टिनोटेन्डा मापोसा और रिचर्ड नगारवा के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. जिम्बाब्वे की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 257 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 256/4, 20 ओवर (संजू सैमसन 24 रन, अभिषेक शर्मा 55 रन, ईशान किशन 38 रन, सूर्यकुमार यादव 33 रन, तिलक वर्मा नाबाद 44 रन और हार्दिक पांड्या नाबाद 50 रन.)

जिम्बाब्वे की गेंदबाजी: (ब्लेसिंग मुज़ारबानी 1 विकेट, सिकंदर रजा 1 विकेट, टिनोटेन्डा मापोसा 1 विकेट और रिचर्ड नगारवा 1 विकेट).

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस 48वें मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.