India National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला गया. भारत की टीम सुपर-8 में वापसी के इरादे से मैदान में उतरी है और अपने पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार झेल चुकी है. वहीं जिम्बाब्वे को भी अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले में इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे की टीम को 72 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया की उम्मीद अभी भी बरकरार हैं. वहीं, जिम्बाब्वे की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं. टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard)
इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों पर 48 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 256 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 55 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या ने नाबाद 50 रन बनाए.
दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे की टीम को ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुज़ारबानी, सिकंदर रजा, टिनोटेन्डा मापोसा और रिचर्ड नगारवा ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. ब्लेसिंग मुज़ारबानी, सिकंदर रजा, टिनोटेन्डा मापोसा और रिचर्ड नगारवा के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. जिम्बाब्वे की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 257 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 44 रन बोर्ड पर जड़ दिए. जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 184 रन ही बना सकीं. जिम्बाब्वे की तरफ से ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान ब्रायन बेनेट ने महज 59 गेंदों पर आठ चौके और छह छक्के लगाए. ब्रायन बेनेट के अलावा कप्तान सिकंदर रज़ा ने 31 रन बटोरे.
वहीं, टीम इंडिया को अक्षर पटेल ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप सिंह के अलावा अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट चटकाए. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला रविवार यानी एक मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 256/4, 20 ओवर (संजू सैमसन 24 रन, अभिषेक शर्मा 55 रन, ईशान किशन 38 रन, सूर्यकुमार यादव 33 रन, तिलक वर्मा नाबाद 44 रन और हार्दिक पांड्या नाबाद 50 रन.)
जिम्बाब्वे की गेंदबाजी: (ब्लेसिंग मुज़ारबानी 1 विकेट, सिकंदर रजा 1 विकेट, टिनोटेन्डा मापोसा 1 विकेट और रिचर्ड नगारवा 1 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी: 184/6, 20 ओवर (तदिवानाशे मारुमनी 20 रन, ब्रायन बेनेट नाबाद 97 रन, डायोन मायर्स 6 रन, सिकंदर रज़ा 31 रन, रयान बर्ल 0 रन, टोनी मुनयोंगा 11 रन, ताशिंगा मुसेकिवा 7 रन और ब्रैड इवांस नाबाद 1 रन.)
टीम इंडिया की गेंदबाजी: (अक्षर पटेल 1 विकेट, वरुण चक्रवर्ती 1 विकेट, शिवम दुबे 1 विकेट और अर्शदीप सिंह 3 विकेट, ).
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस 48वें मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY