क्रिकेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट और रयान बर्ल जैसे खिलाड़ियों के साथ भारत को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरी है, जबकि गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजारबानी और रिचर्ड नगरावा टीम के प्रमुख हथियार हैं. इस अहम मुकाबले में दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है, ऐसे में फैंस को एक बार फिर रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
भारत बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, 48th Match Live Toss And Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा है. भारत की टीम सुपर-8 में वापसी के इरादे से मैदान में उतरी है और अपने पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार झेल चुकी है. वहीं जिम्बाब्वे को भी अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से हार का सामना करना पड़ा था. यह सुपर-8 चरण में ग्रुप-1 का मुकाबला होगा. दोनों ही टीमों के इस चरण में अपने-अपने पहले मुकाबलों में करारी हार झेलनी पड़ी है. ऐसे में सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है, जबकि जिम्बाब्वे की अगुवाई सिकंदर रजा (Sikandar Raza) कर रहे हैं. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के इस अहम मुकाबले में दोनों टीमें अपने इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी हैं. यह भी पढ़ें: India vs Zimbabwe T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत बनाम जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

चेन्नई में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ZIM 48th Match Playing XI)

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard)

भारत की टीम मजबूत बल्लेबाजी और अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरी है. सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल अहम भूमिका निभा सकते हैं.

दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट और रयान बर्ल जैसे खिलाड़ियों के साथ भारत को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरी है, जबकि गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजारबानी और रिचर्ड नगरावा टीम के प्रमुख हथियार हैं. इस अहम मुकाबले में दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है, ऐसे में फैंस को एक बार फिर रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस 48वें मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2026 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).