News

Coimbatore Gangrape: गैंगरेप और मर्डर केस में बड़ा एक्शन, तमिलनाडु पुलिस की गोली से घायल हुए तीन आरोपी, वीडियो आया सामने 

तमिलनाडु पुलिस ने कोयंबटूर हवाई अड्डे के पास कॉलेज छात्रा से सामूहिक बलात्कार और उसके प्रेमी की हत्या के आरोप में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान उनक्नेपैर में गोली मारी. तीनों आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, तब पुलिस को उन्हें गोली मारनी पड़ी. यह मुठभेड़ वेल्लाकिनारु स्थित पट्टाथारसी अम्मन मंदिर के पास हुई...

Coimbatore Gangrape: गैंगरेप और मर्डर केस में बड़ा एक्शन, तमिलनाडु पुलिस की गोली से घायल हुए तीन आरोपी, वीडियो आया सामने 
कोयंबटूर गैंगरेप केस में तीन आरोपी गिरफ्तार (Photo: X|IANS)

तमिलनाडु पुलिस ने कोयंबटूर हवाई अड्डे के पास कॉलेज छात्रा से सामूहिक बलात्कार और उसके प्रेमी की हत्या के आरोप में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान उनके पैर में गोली मारी. तीनों आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, तब पुलिस को उन्हें गोली मारनी पड़ी. यह मुठभेड़ वेल्लाकिनारु स्थित पट्टाथारसी अम्मन मंदिर के पास हुई. घायल आरोपियों की पहचान गुना, सतीश उर्फ करुप्पासामी और कार्तिक उर्फ कालीस्वरन के रूप में हुई है. ये तीनों शिवगंगा जिले के निवासी हैं. पुलिस ने उन्हें प्रारंभिक उपचार के लिए कोयंबटूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है. जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा पर हमला किया था और 2 नवंबर को उसकी हत्या करने से पहले उसके प्रेमी को जबरन भगा दिया था. पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए सात विशेष टीमें बनायी थीं, जिनके प्रयास से आरोपियों को जल्दी पकड़ लिया गया. यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Shocker: कार में बॉयफ्रेंड के साथ बैठी थी छात्रा, अचानक बाइक से पहुंचे 3 दरिंदे; अगवा कर किया गैंगरेप

गैंगरेप और मर्डर केस में बड़ा एक्शन, पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2025 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).