Mumbai Air Pollution: दिल्ली के बाद मुंबई की हवा भी बेहद ख़राब; GRAP-4 लागू, निर्माण समेत कई कामों पर रोक
देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब मुंबई की हवा भी तेजी से बिगड़ रही है. शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है, जिससे लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है.
Mumbai Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब मुंबई की हवा भी तेजी से बिगड़ रही है. शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है, जिससे लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने तुरंत प्रभाव से GRAP-4 लागू कर दिया है. यह वही स्तर है जो आमतौर पर तब लागू किया जाता है जब प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच जाए.
मुंबई में AQI खतरनाक सीमा पार
मुंबई के कई प्रमुख इलाकों में AQI 200 पार कर चुका है. मझगांव, देवनार, मालाड, बोरीवली ईस्ट, चाकाला-अंधेरी ईस्ट, नेवी नगर, पवई और मुलुंड जैसे क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया है. इन इलाकों में धूल और औद्योगिक गतिविधियों की वजह से प्रदूषण तेजी से बढ़ा है. इसी के चलते मुंबई भी अब उन शहरों की सूची में शामिल हो गया है जहां GRAP जैसे कड़े प्रतिबंध लगाने पड़े हैं. यह भी पढ़े: Delhi, Mumbai Air Pollution Update: दिल्ली और नोएडा में हवा का हाल बद से बदतर, महाराष्ट्र के नवी मुंबई में भी बढ़ा प्रदूषण; स्मॉग की चादर ने ढका शहर (Watch Video)
निर्माण कार्यों पर लगी रोक
GRAP-4 लागू होने के बाद निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। BMC ने सभी बड़े निर्माण प्रोजेक्ट्स, धूल फैलाने वाली गतिविधियों और भारी निर्माण कार्यों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। 50 से अधिक निर्माण स्थलों और रेडी-मिक्स कंक्रीट (RMC) प्लांट्स को स्टॉप-वर्क नोटिस जारी किए जा चुके हैं. इसके साथ ही छोटी औद्योगिक इकाइयों. जैसे बेकरी, मार्बल कटिंग यूनिट्स- को भी तुरंत स्वच्छ और कम-उत्सर्जन वाली तकनीकों पर शिफ्ट करने के आदेश दिए गए हैं, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
प्रदूषण नियंत्रण के लिए उड़न दस्ते तैनात
प्रदूषण नियंत्रण के लिए शहर में उड़न दस्ते भी तैनात किए गए हैं. हर वार्ड में इंजीनियरों, पुलिसकर्मियों और GPS ट्रैकिंग वाहन से लैस टीमों को मैदान में उतारा गया है, जो लगातार प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की निगरानी कर रही हैं. ये टीमें निर्माण स्थलों, औद्योगिक इकाइयों और धूल वाले इलाकों पर विशेष नजर रख रही हैं ताकि GRAP-4 के नियमों का सख्ती से पालन कराया जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2025 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

