CBSE Board Exam 2026: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, दो बार होंगे दसवीं के एग्जाम
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने साल 2026 के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार बोर्ड ने एक बड़ा बदलाव किया है, जो छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
CBSE Board Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने साल 2026 के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार बोर्ड ने एक बड़ा बदलाव किया है, जो छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. CBSE ने घोषणा की है कि अब क्लास 10 की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी. यह बड़ा कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत लागू किया गया है, जिससे छात्रों पर बोर्ड परीक्षा का दबाव कम होगा और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलेगा.
कब होंगी परीक्षाएं? जानें पूरी डेट
CBSE की आधिकारिक जानकारी के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी. क्लास 10 की परीक्षाएं 10 मार्च 2026 को खत्म होंगी, जबकि क्लास 12 की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2026 तक चलेंगी. परीक्षा का समय रोजाना सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तय किया गया है. यानी छात्रों को तीन घंटे का समय मिलेगा.
डेटशीट ऐसे करें डाउनलोड
विद्यार्थी और अभिभावक अब घर बैठे डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
- इसके लिए बस CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CBSE Board Exam Date Sheet 2026 खोल लें और इन स्टेप्स को फॉलो करें
- cbse.gov.in में होमपेज पर दिख रहे 'Latest @ CBSE' सेक्शन में जाएं.
- आपको 'CBSE Board Exam Datesheet 2025’ का लिंक मिलेगा-उस पर क्लिक करें.
- अब आप अपनी कक्षा 10वीं या 12वीं की टाइम टेबल के लिंक पर क्लिक करें.
- आपकी स्क्रीन पर डेटशीट ओपन हो जाएगी.
- डाउनलोड बटन पर क्लिक कर डेटशीट को सेव कर लें.
- भविष्य में काम आने के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
छात्र क्या करें?
डेटशीट जारी होने के साथ अब काउंटडाउन शुरू हो चुका है. अब बस सही टाइम-टेबल बनाकर रिवीजन और प्रैक्टिस करें. मॉक टेस्ट पर ध्यान देना होगा, ताकि आने वाली परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2025 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

