क्रिकेट

SA Squads for ODIs and T20Is vs IND: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, एडेन मार्कराम को टी20 तो टेम्बा बावुमा को मिला वनडे की कमान

टी20 सीरीज के कार्यक्रम पर नजर डालें तो 9 दिसंबर को पहला टी20 कटक में, दूसरा 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में, तीसरा 14 दिसंबर को धर्मशाला में, चौथा 17 दिसंबर को लखनऊ में और पांचवां 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

SA Squads for ODIs and T20Is vs IND: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, एडेन मार्कराम को टी20 तो टेम्बा बावुमा को मिला वनडे की कमान
एडेन मार्कराम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team: भारत के खिलाफ गुवाहाटी में शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से ठीक पहले क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टेस्ट सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज के लिए टेंबा बावुमा की बतौर कप्तान वापसी हुई है. बावुमा इंजरी की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ हुई वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका गुवाहाटी टेस्ट में दिखेंगी धांसू मिनी बैटल्स, इन खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त टक्कर

बल्लेबाज रुबिन हरमन को भी वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है. विकेटकीपर-बैटर हरमन ने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. इंजरी की वजह से कगिसो रबाडा वनडे और टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं. पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में, दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.

वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को जेनसेन, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, और प्रेनेलन सुब्रेयन।

वहीं, टी20 फॉर्मेट में कप्तानी एडन मार्करम करेंगे. लंबे समय बाद एनरिक नॉर्किया की इस फॉर्मेट में वापसी हुई है.

टी20 सीरीज के कार्यक्रम पर नजर डालें तो 9 दिसंबर को पहला टी20 कटक में, दूसरा 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में, तीसरा 14 दिसंबर को धर्मशाला में, चौथा 17 दिसंबर को लखनऊ में और पांचवां 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे और ट्रिस्टन स्टब्स

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2025 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).