क्रिकेट

Quetta Gladiators vs Islamabad United, PSL 2025 23rd Match Toss Update And Live Scorecard: क्वेटा ग्लैडियेटर्स के कप्तान सऊद शकील ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

हाल ही में पेसावर ज़ल्मी के खिलाफ खेले गए मैच में वे सिर्फ 143/9 रन ही बना सके, जिसे ज़ल्मी ने 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. जहां एक तरफ क्वेटा की लय बरकरार दिख रही है, वहीं इस्लामाबाद की टीम फॉर्म में गिरावट का सामना कर रही है. ऐसे में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का आत्मविश्वास ऊंचा होगा और उन्हें जीत का दावेदार माना जा सकता है. मुकाबले में क्वेटा की टीम फेवरेट नजर आ रही है.

क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (Photo Credit: Instagram)

Quetta Gladiators vs Islamabad United, Pakistan Super League 2025 23rd Match Toss Update And Live Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का 23वां मैच आज क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. क्वेटा ने अब तक चार जीत और दो हार के साथ मजबूत शुरुआत की है, जबकि उनका पिछला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. उस मैच में क्वेटा ने 11.3 ओवर में 111/3 रन लुटाए थे, लेकिन बारिश के कारण खेल आगे नहीं बढ़ सका और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला. वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड ने सीज़न की शुरुआत दमदार तरीके से की थी और लगातार पांच मैच जीते थे, लेकिन अब वे बैक-टू-बैक दो मुकाबले हार चुके हैं. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में इस्लामाबाद यूनाइटेड की अगुवाई शादाब खान (Shadab Khan) कर रहे हैं. जबकि, क्वेटा ग्लैडियेटर्स की कमान सऊद शकील (Saud Shakeel) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में क्वेटा ग्लैडियेटर्स के कप्तान सऊद शकील ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: QG vs ISL PSL 2025 Live Streaming: पाकिस्तान सुपर लीग में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड होगा रोमांचक मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देखें भारत में लाइव प्रसारण

क्वेटा ग्लैडियेटर्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला:

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

क्वेटा ग्लैडियेटर्स: सऊद शकील (कप्तान), अबरार अहमद, हसन नवाज, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, रिले रोसौव, काइल जैमीसन, मोहम्मद वसीम जूनियर, फहीम अशरफ, खुर्रम शहजाद, फिन एलन.

इस्लामाबाद यूनाइटेड: काइल मेयर्स, साहिबज़ादा फरहान, कॉलिन मुनरो, सलमान अली आगा (कप्तान), एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), हैदर अली, जेसन होल्डर, मुहम्मद नवाज़, मुहम्मद शहजाद, नसीम शाह, सलमान इरशाद.

क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के मैच का स्कोरकार्ड

हाल ही में पेसावर ज़ल्मी के खिलाफ खेले गए मैच में वे सिर्फ 143/9 रन ही बना सके, जिसे ज़ल्मी ने 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. जहां एक तरफ क्वेटा की लय बरकरार दिख रही है, वहीं इस्लामाबाद की टीम फॉर्म में गिरावट का सामना कर रही है. ऐसे में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का आत्मविश्वास ऊंचा होगा और उन्हें जीत का दावेदार माना जा सकता है. मुकाबले में क्वेटा की टीम फेवरेट नजर आ रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).