ZIM vs PAK T20I Tri-Series 2025 Preview: ट्राई टी20 सीरीज़ के पहले मैच में ज़िम्बाब्वें से मिलेगी पाकिस्तान को कड़ी टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान टी20आई त्रिकोणीय सीरीज़ 2025 का पहला टी20I रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 6:30 PM से खेला जाएगा.
Pakistan National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Preview: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान टी20आई त्रिकोणीय सीरीज़ 2025 का पहला टी20I रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जाएगा. इस सीरीज़ में जिम्बाब्वे को अफगानिस्तान की जगह शामिल किया गया है, क्योंकि पक्तिका प्रांत में अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के पास सैन्य संघर्ष के दौरान तीन स्थानीय क्रिकेटरों की मौत के बाद अफगानिस्तान ने अपनी भागीदारी वापस ले ली थी. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की कि श्रीलंका को तीसरी टीम रखते हुए यह त्रिकोणीय प्रतियोगिता तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी. श्रीलंकाई टीम इस महीने की शुरुआत में ही पाकिस्तान पहुंच चुकी है और उसने मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज़ 3-0 से गंवा दी. ट्राई टी20 सीरीज़ में ज़िम्बाब्वे से भिड़ेगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम, जानिए भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
टी20 में ज़िम्बाब्वें बनाम पाकिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(ZIM vs PAK Head To Head Records): पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच टी20 क्रिकेट में अब तक कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं. इन 21 मैचों में पाकिस्तान ने एकतरफ़ा दबदबा बनाए रखते हुए 18 बार जीत हासिल की है, जबकि जिम्बाब्वे सिर्फ 3 मैचों में ही विजयी हो पाया है. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले भी पाकिस्तान के पक्ष में रहे हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि टी20 प्रारूप में पाकिस्तान का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के मुकाबले काफी मजबूत रहा है.
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान टी20आई त्रिकोणीय सीरीज़ 2025 का पहला टी20I रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 6:30 PM से खेला जाएगा.
पाकिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे ट्राई टी20 सीरीज़ 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
पाकिस्तान T20I त्रिकोणीय सीरीज़ 2025 का भारत में टीवी टेलीकास्ट उपलब्ध नहीं होगा, क्योंकि किसी भी भारतीय ब्रॉडकास्ट नेटवर्क ने इस टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार हासिल नहीं किए हैं. हालांकि टीवी टेलीकास्ट नहीं है, लेकिन भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए पाकिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे ट्राई टी20 सीरीज़ मैच लाइव स्ट्रीमिंग का विकल्प उपलब्ध है. पाकिस्तान T20I Tri-Series 2025 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2025 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

