क्रिकेट

GT vs MI, Eliminator Match Toss Update And Live Scorecard: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल सात मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पड़ला भारी रहा हैं. गुजरात टाइटंस ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस को महज दो मुकाबलों में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे.

GT vs MI, Eliminator Match Toss Update And Live Scorecard: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Eliminator TATA IPL 2025 Toss Update And Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ गया हैं. इस सीजन में चार टीमों के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन के लीग मुकाबले समाप्त हो गए हैं. इस सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 30 मई को गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur) में खेला जा रहा हैं. इस मैच को जो टीम जीतेगी वो क्वालीफ़ायर-2 खेलगी जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. लीग स्टेज के बाद गुजरात टाइटंस की तीसरे और मुंबई इंडियंस की टीम चौथे स्थान पर रही थी. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. इस बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: GT vs MI, Eliminator Match Toss Winner Prediction: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें कौनसी टीम जीत सकती हैं टॉस

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन.

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का स्कोरकार्ड

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल सात मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पड़ला भारी रहा हैं. गुजरात टाइटंस ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस को महज दो मुकाबलों में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. दोनों बार गुजरात टाइटंस ने बाजी अपने नाम की थीं. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच खेले गया था और यह मुकाबला गुजरात टाइटंस ने छह रन से अपने नाम किया था. मुंबई इंडियंस इस बार वापसी करना चाहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).