Bihar Election 2025: मोकामा में बोले तेजस्वी- मेरी लड़ाई गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई ,पलायन, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों से है
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव रविवार को मोकामा में थे. यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों से है. तेजस्वी यादव ने मोकामा की जनता से राजद उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील की.
मोकामा, 2 नवंबर : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) रविवार को मोकामा में थे. यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों से है. तेजस्वी यादव ने मोकामा की जनता से राजद उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील की.
तेजस्वी यादव ने कहा कि मोकामा में आयोजित इस जनसभा में आए लोगों की भीड़ का उत्साह और जुनून बता रहा है कि सरकार बदलने वाली है, बिहार बदलने वाला है. उन्होंने कहा कि एनडीए को 20 साल मिले, वे जो 20 साल में नहीं कर पाए, हम उसे 20 महीने में कर देंगे. मेरी लड़ाई गरीबी, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ है. इसलिए जनता से तेजस्वी सिर्फ 20 महीने मांग रहा है. उन्होंने कहा कि एक मौका तेजस्वी को और 20 महीने चाहिए. पहले जो कहा, वो किया, अब जो कह रहे हैं, वो करेंगे. 17 महीने में पांच लाख नौकरियां दीं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते थे, "पैसा कहां से लाएगा, नौकरी कहां से देगा?" हमने दिखा दिया. मेरी उम्र कच्ची हो सकती है, जुबान पक्की ही है. यह भी पढ़ें : Pregnant Job Scam Alert: महिला को प्रेगनेंट करने का ऑफर! पुणे में जालसाजों ने ठेकेदार से लूटे ₹11 लाख, साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला
तेजस्वी ने कहा कि बिहार को आगे ले जाने के लिए आप सभी का साथ जरूरी है. इस बार हम सभी मिलकर नया बिहार बनाना चाहते हैं, जहां हर किसी को रोजगार मिले, शिक्षा का स्तर ऊंचा हो, किसानों की आय दोगुनी हो, ऐसी सरकार हम बनाएंगे. तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री अमित शाह को बताना चाहता हूं कि मैं डरा हुआ नहीं हूं. मैं एक बिहारी लड़का हूं और ‘एक बिहारी, सब पर भारी’ है. आपको यह हमेशा याद रखना चाहिए. मैं लालू यादव का बेटा हूं, मैं डरा हुआ नहीं हूं. मैं कभी भी पीएम मोदी और अमित शाह से नहीं डर सकता हूं. उन्होंने जोश भरे अंदाज में कहा कि तूफान से लड़ने का मजा ही अलग होता है. हम डरने वाले नहीं हैं. 14 नवंबर को परिणाम आएगा, 18 तारीख को शपथ लेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2025 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

