तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को CM पद की शपथ पर दी बधाई, कहा- उम्मीद है नई सरकार जिम्मेदारियों को निभाएगी!
बिहार में NDA की जीत के बाद आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई दी है.
बिहार में NDA की जीत के बाद आज नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई दी है. तेजस्वी यादव ने X पर लिखा आदरणीय श्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. साथ ही मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को भी शुभकामनाएँ दीं.
नई सरकार से बड़ी उम्मीदें
वहीं आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से जनता की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी, अपने वादों और घोषणाओं को पूरा करेगी तथा बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक और गुणात्मक परिवर्तन लाएगी. यह भी पढ़े: Nitish Kumar Bihar Next CM: नीतीश कुमार बने बिहार के नए सीएम, 10वीं बार ली शपथ, PM मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद; VIDEO
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दी बधाई
आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों एवं घोषणाओं को…
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 20, 2025
बिहार में JDU को 200 से ज्यादा सीटें
बता दें कि बिहार में JDU को NDA की मदद से 200 से ज्यादा सीटें मिली हैं. प्रदेश में चुनाव में जेडीयू को भले ही बीजेपी से कम सीटें मिली हैं. लेकिन बीजेपी ने नीतीश कुमार को एक बार फिर मौका देते हुए प्रदेश की कमान सौंपी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2025 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

