देश

VIDEO: मध्य प्रदेश सरकार मंत्री प्रतिमा बांगरी का भाई अनिल गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सवाल पूछने पर मीडिया पर भड़कीं

मध्य प्रदेश के सतना जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. जिले की रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने राज्य सरकार की मंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी को गिरफ्तार किया है.

VIDEO: मध्य प्रदेश सरकार मंत्री प्रतिमा बांगरी का भाई अनिल गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सवाल पूछने पर मीडिया पर भड़कीं
(Photo Credits Twitter)

 Pratima Bangri’s Brother Anil Arrested: मध्य प्रदेश के सतना जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. जिले की रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने राज्य सरकार की मंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में अनिल बागरी के साथ उसके साथी पंकज सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, जब इस पूरे मामले को लेकर मीडिया ने मंत्री प्रतिमा बागरी से सवाल किए, तो वह नाराज़ होती नजर आईं और उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी.

धान की बोरियों में छिपाकर रखा गया गांजा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने धान की बोरियों के बीच करीब 46 किलो गांजा छिपाकर रखा था, जिसे तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। यह गांजा पंकज सिंह के घर में रखा गया था। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 9.22 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि जब्त की गई कार की कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है.

मंत्री प्रतिमा बांगरी का भाई तस्करी मामले में गिरफ्तार

मरौंहा गांव में तड़के दी गई दबिश

रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने सोमवार तड़के मरौंहा गांव में दबिश देकर यह कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

मंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई की भी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि इस मामले से जुड़े घटनाक्रम में पांच दिन पहले मंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल मंत्री के भाई की गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तारी को लेकर पूरे मध्य प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2025 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).