Cyclone Montha: भारतीय रेलवे ने कैंसिल कीं दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
चक्रवात 'मोंथा' के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं. रेलवे ने कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जारी की है.
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस). चक्रवात 'मोंथा' के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं. रेलवे ने कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जारी की है. रेलवे के इस कदम से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पूर्वी तट रेलवे (ईसीओआर) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा के हित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.
ये उपाय पूरी तरह से एहतियाती हैं, जो भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी अलर्ट और पूर्वानुमानों पर आधारित हैं.
आंध्र प्रदेश के तट पर Cyclone Montha का लैंडफाल, तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का कहर.
यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं:
- 18515 विशाखापत्तनम-किरंदुल रात्रि एक्सप्रेस 27.10.2025 को विशाखापत्तनम से प्रस्थान कर रही है.
- 18516 किरंदुल-विशाखापत्तनम रात्रि एक्सप्रेस 28.10.2025 को किरंदुल से प्रस्थान करेगी.
- 58501 विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर 28.10.2025 को विशाखापत्तनम से प्रस्थान करेगी.
- 58502 किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर 28.10.2025 को किरंदुल से प्रस्थान करेगी.
- 58538 विशाखापत्तनम-कोरापुट पैसेंजर 28.10.2025 को विशाखापत्तनम से प्रस्थान करेगी.
- 58537 कोरापुट-विशाखापत्तनम पैसेंजर 28.10.2025 को कोरापुट से प्रस्थान करेगी.
- 18512 विशाखापत्तनम-कोरापुट एक्सप्रेस 27.10.2025 को विशाखापत्तनम से प्रस्थान कर रही है.
- 18511 कोरापुट-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस 28.10.2025 को कोरापुट से प्रस्थान करेगी.
- 67285 राजमुंदरी-विशाखापत्तनम मेमू 28.10.2025 को राजमुंदरी से प्रस्थान करेगी.
- 67286 विशाखापत्तनम-राजमुंदरी मेमू 28.10.2025 को विशाखापत्तनम से प्रस्थान करेगी.
- 17268 विशाखापत्तनम-काकीनाडा एक्सप्रेस 28.10.2025 को विशाखापत्तनम से प्रस्थान करेगी.
- 17267 काकीनाडा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस 28.10.2025 को काकीनाडा से प्रस्थान करेगी.
- 08584 तिरूपति-विशाखापत्तनम स्पेशल एक्सप्रेस 28.10.2025 को तिरूपति से प्रस्थान करेगी.
- 22875 विशाखापत्तनम-गुंटूर डबल डेकर उदय एक्सप्रेस 28.10.2025 को विशाखापत्तनम से प्रस्थान करेगी.
- 22876 गुंटूर-विशाखापत्तनम डबल डेकर उदय एक्सप्रेस 28.10.2025 को गुंटूर से रवाना होगी.
- 18526 विशाखापत्तनम-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस 27.10.2025 को विशाखापत्तनम से प्रस्थान कर रही है.
- 18525 ब्रह्मपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस 28.10.2025 को ब्रह्मपुर से प्रस्थान करेगी.
- 67289 विशाखापत्तनम-पलासा मेमू 28.10.2025 को विशाखापत्तनम से प्रस्थान करेगी.
- 67290 पलासा-विशाखापत्तनम मेमू 28.10.2025 को पलासा से प्रस्थान करेगी.
- 67287 विशाखापत्तनम-विजयनगरम मेमू 27.10.2025 को विशाखापत्तनम से प्रस्थान कर रही है.
- 67288 विजयनगरम-विशाखापत्तनम मेमू 28.10.2025 को विजयनगरम से प्रस्थान करेगी.
- 68433 कटक-गुनुपुर मेमू 28.10.2025 को कटक से प्रस्थान करेगी.
- 68434 गुनुपुर-कटक मेमू 29.10.2025 को गुनुपुर से प्रस्थान करेगी.
- 58531 ब्रह्मपुर-विशाखापत्तनम पैसेंजर 28.10.2025 को ब्रह्मपुर से प्रस्थान करेगी.
- 58532 विशाखापत्तनम-ब्रह्मपुर पैसेंजर 28.10.2025 को विशाखापत्तनम से प्रस्थान करेगी.
- 58506 विशाखापत्तनम-गुनुपुर पैसेंजर 28.10.2025 को विशाखापत्तनम से प्रस्थान करेगी.
- 58505 गुनुपुर-विशाखापत्तनम पैसेंजर 28.10.2025 को गुनुपुर से प्रस्थान करेगी.
- 12862 महबूबनगर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस 28.10.2025 को महबूबनगर से प्रस्थान करेगी.
- 22870 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-विशाखापत्तनम साप्ताहिक एक्सप्रेस 28.10.2025 को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी.
- 18463 भुवनेश्वर-बेंगलुरु एक्सप्रेस 28.10.2025 को भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी.
- 17015 भुवनेश्वर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 28.10.2025 को भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी.
- 20851 भुवनेश्वर-पुदुचेरी साप्ताहिक एक्सप्रेस 28.10.2025 को भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2025 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

