देश

दुबई एयर शो में भारतीय तेजस लड़ाकू विमान क्रैश, Video में कैद हुआ हादसा

वायरल वीडियो में तेजस को एक शानदार एरोबेटिक मूवमेंट करते हुए देखा गया. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद विमान असंतुलित हो गया, ऊंचाई खोने लगा और अंत में रनवे के पास जोरदार धमाके के साथ क्रैश हो गया.

दुबई एयर शो में भारतीय तेजस लड़ाकू विमान क्रैश, Video में कैद हुआ हादसा
Indian Tejas Fighter Jet Crashes | X

दुबई एयर शो के दौरान भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस (Tejas) के क्रैश होने की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया. यह हादसा एक एरियल डिस्प्ले के दौरान हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस अचानक हवा में डगमगाने लगता है, फिर तेजी से पलटता है और नियंत्रण खोकर जमीन पर गिरते ही आग की लपटों में घिर जाता है.

वायरल वीडियो में तेजस को एक शानदार एरोबेटिक मूवमेंट करते हुए देखा गया. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद विमान असंतुलित हो गया, ऊंचाई खोने लगा और अंत में रनवे के पास जोरदार धमाके के साथ क्रैश हो गया. दुर्घटना के तुरंत बाद एयरफील्ड इलाके से काला धुआं उठता दिखा और मौके पर मौजूद इमरजेंसी टीमें फौरन आग बुझाने और राहत कार्य के लिए पहुंच गईं.

कैसे हुआ हादसा? वायरल वीडियो में दिखी पूरी घटना

कैसी है पायलट की स्थिति

हादसे में पायलट की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. भारतीय वायुसेना ने बताया है कि दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है. IAF की ओर से जारी बयान में कहा गया, "IAF का एक तेजस दुबई एयर शो-25 के दौरान क्रैश हो गया है. विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. कुछ समय में और विवरण साझा किए जाएंगे."

तेजस के लिए क्यों खास था यह एयर शो?

दुबई एयर शो विश्व के सबसे बड़े एरोस्पेस आयोजनों में से एक है, जहां दुनिया भर के देश अपने सबसे उन्नत लड़ाकू विमानों और तकनीकों का प्रदर्शन करते हैं.

भारत के लिए यह इवेंट इसलिए विशेष था क्योंकि तेजस को यहां अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के सामने पेश किया जा रहा था. तेजस कई देशों की रुचि आकर्षित कर चुका है और यह प्रदर्शन भारत की रक्षा क्षमताओं के लिए महत्वपूर्ण था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2025 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).