देश

वैशाली में महागठबंधन को लेकर बोले अमित शाह, जिसमें एकता नहीं, वह बिहार को नहीं रख सकता एकजुट

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए वैशाली जिले के महुआ पहुंचे. यहां उन्होंने ब्रह्मानन्द उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन में खींचतान का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस गठबंधन में एकता नहीं हो, वह बिहार को एक नहीं रख सकता है.

वैशाली में महागठबंधन को लेकर बोले अमित शाह, जिसमें एकता नहीं, वह बिहार को नहीं रख सकता एकजुट

हाजीपुर, 2 नवंबर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah) रविवार को बिहार चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए वैशाली जिले के महुआ पहुंचे. यहां उन्होंने ब्रह्मानन्द उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन में खींचतान का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस गठबंधन में एकता नहीं हो, वह बिहार को एक नहीं रख सकता है.

ब्रह्मानन्द उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वैशाली ही वह भूमि है जिसने दुनिया में सबसे पहले लोकतंत्र के सिद्धांत, लिच्छवी गणराज्य के सिद्धांतों से स्थापित किए. वैशाली की यह महान भूमि भगवान महावीर और भगवान बुद्ध की कर्मस्थली रही है. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए के सामने खड़े सभी दलों में तू-तू मैं-मैं हो रही है. जिस गठबंधन में एकता न हो, वह गठबंधन बिहार को एक नहीं रख सकता. बिहार को एक रखना, सुरक्षित रखना और समृद्ध बनाना सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ही कर सकती है. यह भी पढ़ें : Manoj Tiwari on Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के दावे पर मनोज तिवारी का तंज, घर में शपथ ले सकते हैं, कौन उन्हें रोक रहा?

अमित शाह ने कहा, "इस चुनाव में एनडीए का गठबंधन पांच पांडवों की तरह मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरा है. सभी पार्टियां एकजुट होकर जंगलराज को रोकने के लिए कटिबद्ध हैं." जनसभा में आए लोगों को जंगलराज की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के राज में आए दिन बिहार में नरसंहार होते थे, हत्याएं होती थीं, अपहरण और फिरौती के उद्योग चलते थे और महिलाओं की अस्मिता भी लूटी जाती थी. अब वही जंगलराज वाले नए चेहरों के साथ, नए कपड़ों में और नए भेष में आ रहे हैं.

अमित शाह ने कहा कि लालू यादव ने अगर बिहार में कुछ किया है, तो वह घोटाला और भ्रष्टाचार है. चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला, अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला जैसे कई घोटाले सामने आए. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप इस बार एनडीए की सरकार बना दो, सरकार एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का काम करेगी. 100 एमएसएमई पार्क और 50 हजार से ज्यादा कुटीर उद्योग लगाए जाएंगे और एग्रीकल्चर और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2025 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).