NZ vs ENG 1st T20I 2025 Match Abandoned: क्राइस्टचर्च में लगातार बारिश के कारण न्यूज़ीलैंड बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मुकाबला रद्द
क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में लगातार बारिश के कारण मुकाबला रद्द करना पड़ा हैं. मैच की शुरुआत इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी से हुई, जहां हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए. ऑलराउंडर सैम करन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 35 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए, जिसमें पाँच चौके शामिल थे.
New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच छह मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज (White-ball Series) का पहला टी20आई मुकाबला 18 अक्टूबर (शुक्रवार) को क्राइस्टचर्च के हागले ओवल (Hagley Oval) में खेला गया. क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में लगातार बारिश के कारण मुकाबला रद्द करना पड़ा हैं. मैच की शुरुआत इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी से हुई, जहां हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए. ऑलराउंडर सैम करन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 35 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए, जिसमें पाँच चौके शामिल थे. क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, इंग्लैंड को 153 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
न्यूज़ीलैंड बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मुकाबला रद्द
Sadly our first IT20 in New Zealand has been abandoned after heavy rain ☔️
We play the second match of the series on Monday morning (UK). pic.twitter.com/Arc88dZW26
— England Cricket (@englandcricket) October 18, 2025
न्यूज़ीलैंड की ओर से गेंदबाज़ी एक सामूहिक प्रयास रही. मैट हेनरी, जैकब डफी, काइल जेमिसन, कप्तान मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम और माइकल ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट लिया. लेकिन न्यूज़ीलैंड की पारी शुरू होते ही बारिश ने खेल में बाधा डाल दी. मौसम में सुधार न होने के कारण अंततः मैच को रद्द घोषित कर दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2025 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

