Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ गाबा में होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. कप्तान पैट कमिंस की वापसी नहीं हुई, क्योंकि चयनकर्ता उनकी पीठ की चोट से वापसी को लेकर सतर्क रुख अपना रहे हैं. पैट कमिंस पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को 2 दिन में मिली शानदार जीत से बाहर रहे थे और अब 4 दिसंबर से शुरू होने वाला गाबा टेस्ट भी नहीं खेल पाएंगे.
Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd Test Match Satta Bazar Favorite Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 4 दिसंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्बेन (Brisbane) के गाबा स्टेडियम (The Gabba) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. ये मुकाबला डे-नाइट टेस्ट होगा. पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ (Steven Smith) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs England, 2nd Test Match Preview: कल से ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा एशेज सीरीज़ का रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ गाबा में होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. कप्तान पैट कमिंस की वापसी नहीं हुई, क्योंकि चयनकर्ता उनकी पीठ की चोट से वापसी को लेकर सतर्क रुख अपना रहे हैं. पैट कमिंस पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को 2 दिन में मिली शानदार जीत से बाहर रहे थे और अब 4 दिसंबर से शुरू होने वाला गाबा टेस्ट भी नहीं खेल पाएंगे. पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क और हेड ने कमाल का प्रदर्शन किया था. ऐसे में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में वह एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs ENG Test Head To Head Record)
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 362 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला थोड़ा भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 153 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने महज 112 बार बाजी मारी है. 97 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. वहीं, दोनों ही टीमों ने एशेज सीरीज में लगातार आठ-आठ बार जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है. ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक 186 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. 100 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं और 57 में उसे हार मिली है. 29 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं.
डे-नाइट टेस्ट में कुछ ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा डे-नाइट टेस्ट (14) खेले हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 13 मैच जीते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ पिछले साल गाबा में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ हार मिली थी. वहीं, डे-नाइट टेस्ट में इंग्लैंड का रिकॉर्ड बहुत खराब है. इंग्लैंड की टीम ने सात मैचों में से सिर्फ दो में जीत हासिल की है और पांच में शिकस्त मिली है. इंग्लैंड ने आखिरी बार फरवरी 2023 में पिंक-बॉल मैच खेला था.
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच पर सट्टा बाजार गर्म (AUS vs ENG 2nd Test Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (AUS vs ENG Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में ऑस्ट्रेलिया की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन इंग्लैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2025 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

