Divya Deshmukh Wins FIDE Women's Chess World Cup 2025: दिव्या देशमुख ने टाई-ब्रेकर में कोनेरू हम्पी को हराकर जीता फाइड महिला शतरंज वर्ल्ड कप का खिताब, बनीं भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर
फाइड महिला शतरंज विश्व कप 2025 के फाइनल में तीन दिन तक चली मानसिक थकावट भरी जंग के बाद दिव्या देशमुख ने टाई-ब्रेकर में कोनेरू हम्पी को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस ऐतिहासिक जीत के साथ दिव्या देशमुख भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं.
Divya Deshmukh Wins FIDE Women's Chess World Cup 2025: फाइड महिला शतरंज विश्व कप 2025 के फाइनल में तीन दिन तक चली मानसिक थकावट भरी जंग के बाद दिव्या देशमुख ने टाई-ब्रेकर में कोनेरू हम्पी को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस ऐतिहासिक जीत के साथ दिव्या देशमुख भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं. प्रतियोगिता से पहले वह एक इंटरनेशनल मास्टर थीं, लेकिन इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें शतरंज की दुनिया के सर्वोच्च खिताब तक पहुंचा दिया. फाइनल के पहले दो दिन क्लासिकल शतरंज के मुकाबले हुए, जहां दोनों ही गेम ड्रॉ पर खत्म हुए. नतीजे के लिए मुकाबला टाई-ब्रेकर तक पहुंचा, जिसमें रैपिड और ब्लिट्ज गेम खेले गए. दूसरे रैपिड गेम में दिव्या ने हम्पी पर निर्णायक बढ़त बनाई और खिताब जीत लिया। यह जीत ना केवल उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है, बल्कि भारतीय शतरंज के इतिहास में भी एक नया अध्याय जोड़ती है.
दिव्या देशमुख ने जीता फाइड महिला शतरंज वर्ल्ड कप का खिताब
🚨BREAKING: 🇮🇳 Divya Deshmukh becomes India's 88th Grandmaster and conquers the FIDE Women's World Cup – a double crown for the rising queen of Indian chess! ♟️👑 📸 @FIDE_chess pic.twitter.com/m6EEfBSDCG
— Chess.com - India (@chesscom_in) July 28, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

