Central Railway New AC Local Timings: सेंट्रल लाइन पर चलेगी 14 एसी लोकल ट्रेनें, कल्याण, बदलापुर, ठाणे के यात्रियों को मिलेगी गर्मी से राहत, जानें टाईमटेबल
मुंबई के लोगों के लिए एक खुशखबर है. अब 16 तारीख से सेंट्रल लाइन पर 14 नई एसी लोकल ट्रेनें चलाई जाएगी. अब सेंट्रल रेलवे लाइन पर एसी की ट्रेनों की संख्या बढ़कर 21 हो जाएगी.
Central Railway New AC Local Timings: मुंबई के लोगों के लिए एक खुशखबर है. अब 16 तारीख से सेंट्रल लाइन पर 14 नई एसी लोकल ट्रेनें चलाई जाएगी. अब सेंट्रल रेलवे लाइन पर एसी की ट्रेनों की संख्या बढ़कर 21 हो जाएगी. एसी लोकल ट्रेनों के चलने की वजह से अब सेंट्रल लाइन की लोकल में सफ़र करनेवाले यात्रियों का सफ़र ठंडक भरा होनेवाला है. अब एसी लोकल ट्रेनों की संख्या 66 से बढ़कर 80 हो जाएगी. ये एसी लोकल ट्रेनें सोमवार से लेकर शनिवार तक चलेगी. कल्याण से सीएसएमटी की ट्रेन सुबह 07.34 कल्याण से निकलेगी और 09.05 को पहुंचेगी.बदलापुर से सीएसएमटी की ट्रेन 10.42 को निकलेगी और 12.12 को पहुंचेगी . ठाणे से सीएसएमटी की ट्रेन 13.28 को निकलेगी और 14.25 को पहुंचेगी. इसके बाद ठाणे से ही सीएसएमटी के लिए ट्रेन 15.36 को निकलेगी और 16:34 को पहुंचेगी. इसके बाद ठाणे से सीएसएमटी के लिए ठाणे से 17.41 बजे निकलेगी 18.40 को पहुंचेगी. एक और ठाणे से सीएसएमटी 19.49 बजे ठाणे से निकलेगी और 20.48 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी. बदलापुर से ठाणे की ट्रेन 23.04 को निकलेगी और ठाणे 23.59 को पहुंचेगी.ये भी पढ़े:Mumbai AC Local Trains Update: मुंबई के लोगों के लिए खुशखबर! गर्मी के कारण अब चलेगी 14 एसी लोकल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत
सेंट्रल लाइन पर चलेगी एसी लोकल ट्रेनें
From 16th April, Central Railway introduces 14 AC locals to beat the summer heat! ❄️
Here’s the UP direction (towards CSMT) schedule.
🕒 Smooth, cool rides from morning till midnight!
(Operates Mon–Sat; Non-AC on Sun & holidays)#ACLocals #CentralRailway pic.twitter.com/9QbJk28ifm
— Central Railway (@Central_Railway) April 14, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

