Viral Video: खरगोश को जिंदा निगल गया सीगल, इस पक्षी के शिकारी अंदाज को देखकर हैरान हो जाएंगे आप
क्या आपने कभी किसी पक्षी को जिंदा खरगोश निगलते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें समुद्री पक्षी सीगल एक जिंदा खरगोश को निगलता हुआ दिखाई दे रहा है.
Viral Video: जंगल की दुनिया के बारे में कुछ भी कह पाना काफी मुश्किल है, क्योंकि यहां जरा सी लापरवाही और असावधानी के चलते किसी न किसी जानवर को अपनी जान गंवानी पड़ जाती है. यही वजह है कि कमजोर जानवर अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं, जबकि शिकारी जानवर शिकार के लिए घात लगाए बैठे रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी पक्षी (Bird) को जिंदा खरगोश (Rabbit) निगलते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें समुद्री पक्षी सीगल (Seagull) एक जिंदा खरगोश को निगलता हुआ दिखाई दे रहा है. यह नजारा लोगों को हैरत में डाल रहा है और लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.
इस वीडियो को इंस्टग्राम पर @detailedexplanation नाम के अकाउंट से शेयर करते हुए शख्स ने बताया कि सीगल अवसरवादी शिकारी होते हैं. ये पक्षी अपने वातावरण के हिसाब से किसी भी तरह का भोजन खा लेते हैं. इस अनुकूल क्षमता के कारण ही वे तटीय क्षेत्रों से लेकर शहरों में भी आसानी से रह पाते हैं. वे खरगोश भी निगल जाते हैं. इस पर लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है- ओ भाईसाब, पूरा का पूरा खरगोश निगल लिया. वहीं दूसरे ने कहा- मैं यह सोचकर हैरान हूं कि अब उसे पचाएगा कैसे? यह भी पढ़ें: Viral Video: पहाड़ पर खाने की तलाश में भटक रहे नन्हे हिरण का चील ने किया शिकार, रोंगटे खड़े कर देगा यह खौफनाक मंजर
खरगोश को जिंदा निगल गया सीगल
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में एक सीगल को खरगोश के बिल के पास खड़े देखा जा सकता है. पक्षी पहले तो खरगोश को बिल से निकालता है, फिर उसे जिंदा ही निगल जाता है. सीगल पहले अपनी चोंच से खरगोश के सिर को दबोचता है, फिर पलक झपकते ही वो उसे जिंदा निगल लेता है. बता दें कि सीगल मछलियां, कीड़े, छोटे केकड़े और घोंघे खाता है. इसके अलावा वो छोटे पक्षी और उनके अंडों को भी निगल जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2025 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

