वायरल

चंद सेकेंड में दो जिंदा मछलियों को निगल गया पक्षी, नजारा देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक सफेद रंग का सामान्य सा दिखने वाला पक्षी चंद सेकेंड में एक-एक कर दो जिंदा मछलियों को निगल लेता है.

चंद सेकेंड में दो जिंदा मछलियों को निगल गया पक्षी, नजारा देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान (Watch Viral Video)
दो जिंदा मछलियां निगल गया पक्षी (Photo Credits: X)

Viral Video: दुनिया में कई ऐसे जीव हैं, जो दिखने में काफी छोटे और सामान्य लगते हैं. लेकिन अपने आकार के विपरित उनकी ताकत होती है. इतना ही नहीं कई पक्षी दिखने में भले ही छोटे होते हैं, पर उनकी खाने की खुराक देखकर अच्छे-अच्छों का माथा चकरा जाता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक सफेद रंग का सामान्य सा दिखने वाला पक्षी (Bird) चंद सेकेंड में एक-एक कर दो जिंदा मछलियों (Fishes) को निगल लेता है. उसके अंदाज को देखकर आप भी कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि इसका पेट आखिर कितना बड़ा है.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इस पक्षी का पेट कितना बड़ा है क्योंकि यह पागलपन है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- यह कौन सा पक्षी है? और वह एक दिन में कितनी मछलियां खा सकता है? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- इसका पेट इसकी आंखों से बड़ा नहीं था. यह भी पढ़ें: पहले कौए ने की मदद फिर बगुला बना मसीहा, Viral Video में देखें कैसे पक्षी ने बचाई जल की रानी मछली की जान

दो जिंदा मछलियों को निगल गया पक्षी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लाल रंग के छोटे से टब में दो जिंदा मछलियां मौजूद हैं, जिन्हें खाने के लिए एक सफेद रंग का पक्षी वहां पर पहुंचता है. पहले तो उसे देखकर लगता है कि ये सामान्य सा पक्षी इन मछलियों को नहीं खा पाएगा, लेकिन नजारा बिल्कुल इसके विपरित नजर आता है. पक्षी पहले एक जिंदा मछली को पल भर में निगल लेता है और फिर देखते ही देखते वो दूसरी मछली को भी जिंदा ही खा जाता है. यह छोटा सा पक्षी जिस तरह से दो जिंदा मछलियों को खाता है, उसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).