वायरल

पहले कौए ने की मदद फिर बगुला बना मसीहा, Viral Video में देखें कैसे पक्षी ने बचाई जल की रानी मछली की जान

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. वीडियो में पहले तो कौवा एक मछली की मदद करता है, फिर बगुला मसीहा बनकर जल की रानी मछली की जान बचाता है.

पहले कौए ने की मदद फिर बगुला बना मसीहा, Viral Video में देखें कैसे पक्षी ने बचाई जल की रानी मछली की जान
बगुले ने बचाई मछली की जान (Photo Credits: X)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आए दिन तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. कभी शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो देखने को मिलते हैं तो कभी वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो दिल को खुश कर देते हैं. इन सबके बीच हमारी नजर कुछ ऐसे वीडियोज पर भी पड़ती है, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. वीडियो में पहले तो कौवा (Crow) एक मछली (Fish) की मदद करता है, फिर बगुला (Heron) मसीहा बनकर जल की रानी मछली की जान बचाता है. कौवा, बगुला और मछली से जुड़ा यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

इस वीडियो को @dc_sanjay_jas नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जब समय अच्छा हो तो कट्टर दुश्मन भी आपके मददगार बन जाते हैं. इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- बगुला भगत की कहावत चरितार्थ हो गई, जबकि दूसरे ने लिखा है- प्रकृति से बहुत कुछ सीखने को मिलता है. यह भी पढ़ें: Doomsday Fish: ताइवान भूकंप से 30 घंटे पहले फिलीपींस के मछुआरे ने पकड़ी कयामत की मछली, जानें इससे जुड़ा प्राचीन अंधविश्वास

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी की लहरें किनारे सूखे रेत तक पहुंच गईं और इन्हीं लहरों से एक मछली बाहर आ जाती है, जो सूखे रेत पर पहुंचने के बाद तड़पने लगती है. ऐसे में एक कौवे की नजर उस पर पड़ती है और वो मछली को पानी में धकेलने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन जब वो नाकाम हो जाता है तभी वहां एक बगुला पहुंचता है. बगुला मछली को अपनी चोंच से पकड़ लेता है और उसे पानी में ले जाकर छोड़ता है, जिससे मछली की जान में जान आती है और वो तैरने लगती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).