Delhi Airport Advisory: राजधानी में मौसम बदला, बारिश के बीच खराब वेदर को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, दी ये सलाह
दिल्ली में रविवार को झमाझम बारिश हुई. बारिश के बीच सोमवार को मौसम एक बार फिर खराब हो गया है. इसे देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए खास एडवाइजरी जारी की है.
Delhi Airport Advisory: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को झमाझम बारिश हुई. बारिश के बीच सोमवार को मौसम एक बार फिर खराब हो गया है. इसे देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए खास एडवाइजरी जारी की है.
दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी
एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्ली में मौसम खराब है. हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें आपकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे तक पहुंचने और संभावित देरी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो सहित परिवहन के वैकल्पिक साधनों पर विचार करें. यह भी पढ़े: Weather Update: मुंबई सहित महाराष्ट्र और दिल्ली में बारिश जारी, जानें अन्य राज्यों का आज का मौसम का हाल
दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
Delhi Airport issues advisory following the sudden change in weather this morning in the National Capital
Delhi is experiencing inclement weather conditions. Our on-ground teams are working diligently with all stakeholders to ensure your journey remains hassle-free. Passengers… pic.twitter.com/usWSk4VQrM
— ANI (@ANI) July 14, 2025
वहीं आगे एडवाइजरी में कहा गया कि उड़ान संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए यात्रियों को अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करने की सलाह दी जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

