देश

Mumbai: साइक्लोथॉन में महिमा चौधरी और जैकी श्रॉफ पहुंचे, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक

मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुंबई में आयोजित किए गए एक इवेंट साइक्लोथॉन में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी और अभिनेता जैकी श्रॉफ को देखा गया. दोनों ने लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही जरूरी हैं.

Mumbai: साइक्लोथॉन में महिमा चौधरी और जैकी श्रॉफ पहुंचे, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक

मुंबई, 30 नवंबर : मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुंबई में आयोजित किए गए एक इवेंट साइक्लोथॉन में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी और अभिनेता जैकी श्रॉफ को देखा गया. दोनों ने लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही जरूरी हैं.

अभिनेत्री महिमा चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "इस तरह के आयोजन का श्रेय आयोजकों को जाता है. साइकिल चलाना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, दोनों के लिए बेहद जरूरी है. इस तरह के आयोजन लोगों को साइकिल चलाने और सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. एक उचित साइकिलिंग ट्रैक जरूरी है और यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए कि प्रतिभागी सुरक्षित रूप से साइकिल चला सकें." यह भी पढ़ें : Delhi Shocker: मानसरोवर पार्क थाने के पास नाबालिग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने कहा कि युवाओं को सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहना चाहिए. इससे हमारा मानसिक विकास अच्छे से होता है और अच्छे हैप्पी हार्मोन बनते हैं. महिमा चौधरी ने बताया कि आज के इवेंट में 7000 से ज्यादा लोगों ने साइकिल रेस में हिस्सा लिया है और इसमें कई बड़ी कंपनियों के सीईओ भी मौजूद हैं.

वहीं जैकी श्रॉफ इवेंट में स्नैक प्लांट का पौधा लेकर पहुंचे. उन्होंने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण को बचाने का संदेश भी दिया. एक्टर का कहना है कि बाहर निकलना तभी सार्थक होगा, जब अच्छी ऑक्सीजन मिल पाएगी. लगभग हर रविवार को मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए साइकिल रेस, पैदल रेस और कई तरह की एक्टिविटीज का आयोजन किया जाता है.

इन इवेंट्स में बॉलीवुड सेलेब्स लोगों को मोटिवेट करने पहुंचते हैं और खुद भी एक्टिविटीज का हिस्सा बनते हैं. मुंबई में राइड टू एम्पावर और 'साइकिल फॉर हेल्थ' जैसे हेल्थ से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं. इसके अलावा मुंबई पुलिस और आर्मी के जवानों के स्वास्थ्य के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.a

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2025 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).