मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने देशवासियों को संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी. मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि ये जीवन जीने का एक माध्यम है और इसकी भावना हमेशा एक समान रहती है."
नई दिल्ली, 26 नवंबर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी. मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि ये जीवन जीने का एक माध्यम है और इसकी भावना हमेशा एक समान रहती है."
उन्होंने लिखा, "संविधान सभा के सभी महान नेताओं के बहुमूल्य योगदान को हम याद करते हैं. महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आजाद, राजेंद्र प्रसाद, सरोजिनी नायडू व बाबासाहेब अंबेडकर जैसे अनगिनत राष्ट्रनायकों ने नवीन भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई. सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं." यह भी पढ़ें : अब बिहार में बनेंगी तोप और मिसाइलें, डिफेंस कॉरिडोर से लाखों लोगों को मिलेंगी नौकरियां, AK-203 राइफल से लेकर लड़ाकू ड्रोन तक जानें किस जिले में क्या-क्या बनेगा
खड़गे ने लिखा, "आज हमें सबसे ज्यादा जरूरत संविधान के बुनियादी सिद्धांतों, न्याय, समानता, आजादी, परस्पर भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को बचाने की है. आज संविधान दिवस पर हम यह पुनः प्रण लेते हैं कि हम देश की एकता और अखंडता के लिए, प्रेम और भाईचारे के लिए, सौहार्द और सद्भाव के लिए लोकतंत्र और संविधान की स्वतंत्रता क़ायम रखेंगे. जय हिंद."
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'एक्स' पर लिखा, "भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, यह देश के हर नागरिक से किया गया एक पवित्र वादा है. वादा कि चाहे कोई किसी भी धर्म या जाति का हो, किसी भी क्षेत्र से आता हो, कोई भी भाषा बोलता हो, गरीब हो या अमीर, उसे समानता, सम्मान और न्याय मिलेगा. संविधान गरीबों और वंचितों का सुरक्षा कवच है, उनकी शक्ति है और हर एक नागरिक की आवाज है."
उन्होंने लिखा, "जब तक संविधान सुरक्षित है, हर भारतीय के अधिकार सुरक्षित हैं. आइए, हम प्रण लें कि हम संविधान पर किसी भी तरह का आक्रमण नहीं होने देंगे. इसकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है और इस पर होने वाले हर प्रहार के सामने सबसे पहले खड़ा रहूंगा. आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. जय हिंद, जय संविधान."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2025 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

