जरुरी जानकारी

MHADA Mumbai Lottery 2025: मुंबईवासियों को म्हाडा का तोहफा, घर के साथ शॉप खरीदने का सुनहरा मौका; जानें आवेदन और डाक्यूमेंट्स से जुड़ी अन्य डिटेल्स

मुंबई में घर और दुकान खरीदने का सपना देखने वाले नागरिकों के लिए महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) एक बेहतरीन अवसर लेकर आई है

MHADA Mumbai Lottery 2025: मुंबईवासियों को म्हाडा का तोहफा, घर के साथ शॉप खरीदने का सुनहरा मौका; जानें आवेदन और डाक्यूमेंट्स से जुड़ी अन्य डिटेल्स
(File Photo)

MHADA Mumbai Lottery 2025: मुंबई में घर और दुकान खरीदने का सपना देखने वाले नागरिकों के लिए महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) एक बेहतरीन अवसर लेकर आई है. MHADA ने एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत अब न केवल घर, बल्कि सस्ते दुकानों और व्यावसायिक गालों की भी उपलब्धता होने जा रही है. इस नीलामी में दुकानें खरीदने का मौका मिलेगा, जिसका आवेदन 19 अगस्त 2025 से शुरू होगा.

19 अगस्त से शुरू होगा आवेदन, 25 अगस्त को लास्ट डेट

MHADA मुंबई में 149 दुकानों की ई-नीलामी करेगा.इस नीलामी के लिए आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार, 19 अगस्त, 2025 से शुरू होगी. आवेदन 25 अगस्त, 2025 तक किए जा सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी दस्तावेज़ पहले से तैयार रखने की सलाह दी जाती है, ताकि आवेदन की प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए. आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को MHADA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यह भी पढ़े: MHADA Mumbai Lottery 2025: खुशखबरी! मुंबई में घर खरीदने का सपना होगा पूरा, दीवाली से पहले म्हाडा की 5,000 घरों की लॉटरी

लॉटरी 28 अगस्त को होगी

इन दुकानों के लिए ऑनलाइन बोली 28 अगस्त, 2025 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी, और नीलामी का परिणाम अगले दिन यानी 29 अगस्त, 2025 को घोषित किया जाएगा. इस ई-नीलामी में मुंबई के 17 प्रमुख स्थानों पर स्थित 149 दुकानें शामिल हैं, जिनमें से 124 दुकानें पिछली नीलामी में बिक्री न होने के कारण दोबारा शामिल की गई हैं. इन दुकानों की बोली की कीमत 23 लाख रुपये से लेकर 12 करोड़ रुपये तक निर्धारित की गई है.

नीलामी में शामिल दुकानें निम्नलिखित स्थानों पर हैं:

  • मुलुंड गव्हाणपाडा: 6 दुकानें

  • कुर्ला-स्वदेशी मिल: 5 दुकानें

  • तुंगा पवई: 2 दुकानें

  • कोपरी पवई: 23 दुकानें

  • चारकोप: 23 दुकानें

  • पुराना मागाठाणे, बोरीवली पूर्व: 6 दुकानें

  • महावीर नगर, कांदिवली पश्चिम: 6 दुकानें

  • प्रतीक्षा नगर, सायन: 9 दुकानें

  • अँटॉप हिल, वडाला: 3 दुकानें

  • मालवणी, मालाड: 46 दुकानें

  • बिंबिसार नगर, गोरेगांव पूर्व: 17 दुकानें

  • शास्त्री नगर (गोरेगांव), सिद्धार्थ नगर, और मजासवाडी (जोगेश्वरी पूर्व): प्रत्येक में 1 दुकान

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2025 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).