भारतीय वायुसेना ने S-400 'सुदर्शन चक्र' सिस्टम से दागी मिसाइलें, भारत की ओर बढ़ रहे पाक मिसाइलों को किया तबाह
भारतीय वायुसेना ने बीती रात S-400 'सुदर्शन चक्र' एयर डिफेंस सिस्टम से भारत की ओर बढ़ रहे टारगेट्स को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया.
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच, बीती रात भारतीय वायुसेना ने अत्याधुनिक S-400 'सुदर्शन चक्र' एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का उपयोग करते हुए भारत की ओर बढ़ रहे कई टारगेट्स को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया. एएनआई को कई सैन्य मामलों के विशेषज्ञों ने जानकारी दी है कि यह कार्रवाई पूरी तरह सफल रही. हालांकि, इस पूरे ऑपरेशन को लेकर अब तक केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुश्मन के टारगेट्स भारत की हवाई सीमा की ओर बढ़ रहे थे, जिन्हें हाई-एंड S-400 सिस्टम की मदद से इंटरसेप्ट किया गया और नष्ट कर दिया गया. यह सिस्टम भारत को रूस से मिला है और इसे 'गेम चेंजर' माना जाता है, जो दुश्मन की मिसाइलों, ड्रोन और लड़ाकू विमानों को काफी दूरी से ही मार गिराने की क्षमता रखता है.
Indian Air Force S-400 Sudarshan Chakra air defence missile systems were fired last night against targets moving towards India. The targets were successfully neutralised in the operation say multiple domain experts to ANI. Official Government confirmation awaited. https://t.co/MhPOyydK8X pic.twitter.com/qHo1tjukdF
— ANI (@ANI) May 8, 2025
विशेषज्ञों का मानना है कि इस ऑपरेशन ने भारतीय एयर डिफेंस की तत्परता और क्षमताओं को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया है. एक विशेषज्ञ ने कहा, “S-400 की तैनाती से भारत की सीमाओं पर सुरक्षा कवच और अधिक मजबूत हो गया है.”
वहीं सरकार की ओर से इस कार्रवाई की पुष्टि का इंतजार है, लेकिन सैन्य हलकों में इसे एक निर्णायक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो किसी भी संभावित खतरे का तुरंत और प्रभावशाली जवाब देने की भारत की रणनीतिक क्षमता को दर्शाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

