नई लेबर कोड के बाद 5 से 20 लाख CTC पर कितनी बचेगी इन-हैंड सैलरी? यहां जानें पूरा हिसाब
New Labour Codes: नए लेबर कोड के तहत कर्मचारियों का बेसिक पे अब सीटीसी का कम से कम 50% होना जरूरी है, जिससे पीएफ, एनपीएस और ग्रेच्युटी में योगदान बढ़ेगा. इसका सीधा असर इन-हैंड सैलरी पर पड़ेगा, जो पहले की तुलना में कम हो जाएगी, लेकिन लंबी अवधि में रिटायरमेंट फंड मजबूत होगा.