LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज ठीक-ठाक रहा और पहले विकेट के लिए टीम ने 14 रन जोड़े.
Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 19th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 19वां मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों का इस सीजन में यह अहम मुकाबला है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल इतिहास में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. ऐसे में इस मैच में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ठीक-ठाक स्कोर खड़ा किया है. एडेन मार्करम ने टीम को संभालते हुए शानदार पारी खेली. वहीं मिचेल मार्श ने तेज शुरुआत दी. मिडिल ऑर्डर में निकोलस पूरन और अब्दुल समद ने उपयोगी योगदान दिया. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज रहे. उनके अलावा अशोक शर्मा ने भी अहम विकेट चटकाए.
लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Lucknow Super Giants Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज ठीक-ठाक रहा और पहले विकेट के लिए टीम ने 14 रन जोड़े.
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 30 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने 21 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्का लगाया. उनके अलावा निकोलस पूरन ने 19 रन, अब्दुल समद ने 18 रन और मुकुल चौधरी ने 18 रन का योगदान दिया.
दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम को प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लेकर बड़ी कामयाबी दिलाई. उनके अलावा अशोक शर्मा ने 2 विकेट, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 1-1 विकेट मिला. गुजरात टाइटंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 165 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी: 164/8, 20 ओवर (एडेन मार्करम 30 रन, मिचेल मार्श 11 रन, ऋषभ पंत 18 रन, आयुष बदोनी 9 रन, निकोलस पूरन 19 रन, अब्दुल समद 18 रन, मुकुल चौधरी 18 रन, जॉर्ज लिंडे 16 रन, मोहम्मद शमी नाबाद 12 रन, आवेश खान नाबाद 4 रन.)
गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी: (प्रसिद्ध कृष्णा 4 विकेट, अशोक शर्मा 2 विकेट, मोहम्मद सिराज 1 विकेट, कगिसो रबाडा 1 विकेट).
नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2026 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

