LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 19th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 19वां मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही गुजरात टाइटंस ने शानदार जीत दर्ज की. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Lucknow Super Giants Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Match Scorecard)

इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही.

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 30 रनों की पारी खेली. उनके अलावा निकोलस पूरन ने 19 रन और अब्दुल समद ने 18 रन बनाए. अंत में मोहम्मद शमी (12*) और आवेश खान (4*) ने छोटी-छोटी पारियां खेलकर टीम का स्कोर 164 तक पहुंचाया.

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. उनके अलावा अशोक शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 1-1 सफलता मिली.

बता दें कि 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम की शुरुआत अच्छी रही. शुभमन गिल और जोस बटलर ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई.

गुजरात टाइटंस की टीम ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. गुजरात टाइटंस की तरफ से जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों की शानदार पारी खेली. वाशिंगटन सुंदर ने 21 रन और राहुल तेवतिया ने 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश सिंह राठी को 1-1 विकेट मिला.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी: 164/8, 20 ओवर (एडेन मार्करम 30 रन, निकोलस पूरन 19 रन, अब्दुल समद 18 रन, मोहम्मद शमी नाबाद 12 रन)

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी: (प्रसिद्ध कृष्णा 4 विकेट, अशोक शर्मा 2 विकेट, मोहम्मद सिराज 1 विकेट, कगिसो रबाडा 1 विकेट)

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी: 165/3, 18.4 ओवर (जोस बटलर 60 रन, शुभमन गिल 56 रन, वाशिंगटन सुंदर 21 रन)

लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी: (मोहम्मद शमी 1 विकेट, प्रिंस यादव 1 विकेट, दिग्वेश सिंह राठी 1 विकेट)

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.