क्रिकेट

Full IPL Schedule 2026: राजीव शुक्ला ने आईपीएल के शेड्यूल को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद जारी होगा पूरा कार्यक्रम

राजीव शुक्ला ने कहा है कि अगर आज चुनावी राज्यों के लिए कार्यक्रम की घोषणा हो जाती है तो इससे बीसीसीआई को बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद ही Indian Premier League का पूरा शेड्यूल जारी किया जा सकेगा. राजीव शुक्ला ने बताया कि आईपीएल के मैचों के आयोजन के लिए पुलिस की तैनाती जरूरी होती है.

Full IPL Schedule 2026: राजीव शुक्ला ने आईपीएल के शेड्यूल को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद जारी होगा पूरा कार्यक्रम
आईपीएल 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian Premier League 2026Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के नए सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. राजीव शुक्ला ने कहा है कि अगर आज चुनावी राज्यों के लिए कार्यक्रम की घोषणा हो जाती है तो इससे बीसीसीआई को बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद ही Indian Premier League का पूरा शेड्यूल जारी किया जा सकेगा. राजीव शुक्ला ने बताया कि आईपीएल के मैचों के आयोजन के लिए पुलिस की तैनाती जरूरी होती है. चूंकि चुनाव के दौरान पुलिस बल की तैनाती चुनाव आयोग के नियंत्रण में रहती है, इसलिए शेड्यूल तय करने में दिक्कत आती है. उन्होंने कहा कि जैसे ही इलेक्शन कमीशन चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा, उसके बाद जल्द ही आईपीएल का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2026 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).