टेक

Chandrayaan 2 के विक्रम लैंडर का मलबा चांद की सतह पर मिला, NASA ने जारी की तस्वीर

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का पता लगा लिया है. दरअसल, नासा ने मंगलवार सुबह अपने एक ट्वीट में विक्रम लैंडर को लेकर जानकारी दी है और एक तस्वीर भी ट्वीट की है. नासा ने अपने ट्वीट में जानकारी दी है कि चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर मिल गया है. तस्‍वीर में नीले और हरे डॉट्स के जरिए विक्रम लैंडर के मलबे वाला क्षेत्र दिखाया गया है.

Chandrayaan 2 के विक्रम लैंडर का मलबा चांद की सतह पर मिला, NASA ने जारी की तस्वीर
नासा की ओर से जारी की गई तस्वीर (Photo Credits: NASA)

Chandrayaan 2 Vikram Lander: अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) का पता लगा लिया है. दरअसल, नासा ने मंगलवार सुबह अपने एक ट्वीट में विक्रम लैंडर को लेकर जानकारी दी है और एक तस्वीर भी ट्वीट की है. नासा ने अपने ट्वीट में जानकारी दी है कि चंद्रमा (Moon) की सतह पर विक्रम लैंडर मिल गया है. तस्‍वीर में नीले और हरे डॉट्स के जरिए विक्रम लैंडर के मलबे (Debris) वाला क्षेत्र दिखाया गया है. नासा ने अपने लूनर रिकॉनिसंस ऑर्बिटर (LRO) कैमरे से ली गई वह तस्वीर जारी की है जो विक्रम लैंडर से प्रभावित जगह नजर आ रही है.

इससे पहले नासा ने 26 सितंबर को चंद्रयान 2 की लैंडिंग की कुछ हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें जारी की थीं. इन्हीं तस्वीरों के आधार पर नासा ने बताया था कि विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई थी. ज्ञात हो कि चंद्रयान 2 के विक्रम मॉड्यूल की सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की कोशिश नाकाम रही थी और विक्रम लैंडर का लैंडिंग से चंद मिनटों पहले जमीनी केंद्रों से संपर्क टूट गया था.

नासा का ट्वीट-

नासा के दावे के मुताबिक चंद्रयान2 के विक्रम लैंडर का मलबा उसके क्रैश साइट से 750 मीटर दूर मिला. मलबे के तीन सबसे बड़े टुकड़े 2x2 पिक्सेल के हैं. नासा के ऑर्बिटर को विक्रम लैंडर के तीन टुकड़े मिले हैं. यह भी पढ़ें- Chandrayaan 2: इसरो ने चंद्रमा की सतह की पहली जगमग तस्वीर जारी की.

उल्लेखनीय है कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर का जीवनकाल एक चंद्र दिवस यानी कि धरती के 14 दिन के बराबर था. चंद्रमा पर खास तौर पर इसके दक्षिणी ध्रुव पर रात में काफी ठंडक होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2019 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).