Viral Video: ट्रेन में यात्री ने AC को लेकर की शिकायत, टीटीई ने कहा ... एक ट्वीट मार दीजिए मैडम, मैं केवल रिपोर्ट कर सकता हूं
ट्रेनों से रोजाना ऐसे वीडियो सामने आते है. जो काफी हैरान करनेवाले होते है.अभी भीषण गर्मी चल रही है और ट्रेन के एसी सफर में अगर एसी काम नहीं कर रहा हो तो यात्रियों का क्या हाल होगा. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
Viral Video: ट्रेनों से रोजाना ऐसे वीडियो सामने आते है. जो काफी हैरान करनेवाले होते है.अभी भीषण गर्मी चल रही है और ट्रेन के एसी सफर में अगर एसी काम नहीं कर रहा हो तो यात्रियों का क्या हाल होगा. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस दौरान जब यात्री गर्मी से परेशान होने लगे तो उन्होंने टीटीई से शिकायत की, लेकिन टीटीई ने ऐसा जवाब दिया की यात्री भी हैरान हो गए. टीटीई ने यात्री से कहा की ,' एक ट्वीट मार दीजिए मैडम. इस दौरान टीटीई को ये भी कहते हुए सुना जा सकता है कि ,' मैं केवल रिपोर्ट कर सकता हूं, मैं रेलवे की शिकायत नहीं कर सकता.
इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @priyarajputlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Viral Video: इंस्टाग्राम रील के लिए लड़के ने ट्रेन में की तोड़फोड़, वीडियो में सीटें फाड़ता और सामान फेंकता दिखा
ट्रेन में टीटीई ने ट्वीट करने के लिए कहा
रेलवे भगवान भरोसे चल रही है. रेल कर्मी ख़ुद असहाय हैं, देखिए जब एक यात्री ने TT से AC को लेकर शिकायत किया तो TT साहब कह रहे- एक ट्वीट कर दो. तभी कोई सुनेगा. यानी रेलवे ट्विटर के भरोसे चल रहा है. आप लोग थोड़ी रेलवे की तारीफ़ कर दीजिए. pic.twitter.com/fxSd8hO4NY
— Priya singh (@priyarajputlive) June 13, 2025
शिकायतों के बावजूद नहीं मिली राहत
यात्रियों ने जब कोच में तेज गर्मी के चलते कई बार एसी खराब होने की शिकायत की, तो उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया. स्थिति तब और बिगड़ गई जब एक महिला यात्री ने जब टीटीई से जवाब मांगा तो उसने कहा,'ट्वीट कर दीजिए मैम'. इस प्रतिक्रिया से यात्री और ज्यादा नाराज़ हो गए क्योंकि यह सीधे तौर पर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने जैसा था.
यात्रियों का सवाल
वीडियो में एक यात्री को यह सवाल करते हुए भी सुना गया कि जब पहले से पता था कि एसी काम नहीं कर रहा, तो उस कोच को बदला क्यों नहीं गया? यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रेनों की नियमित जांच नहीं की जाती, जिससे ऐसे हालात पैदा होते हैं.
टीटीई का तर्क
टीटीई ने सफाई देते हुए कहा कि उसने एसी मैकेनिक को सूचित कर दिया है, लेकिन वो दूसरे कोच में व्यस्त है. साथ ही यह भी कह दिया कि ट्रेन पुरानी है, इसलिए ऐसी दिक्कतें आती रहती हैं. यात्रियों को ये तर्क बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं लगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2025 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

