Viral Video: गले में लंबा सा अजगर लटका कर दूल्हा-दुल्हन पहुंचे मेहमानों के सामने, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा कि...
एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन शादी समारोह में अपने गले में लंबा अजगर लटका कर आते हैं, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि दोनों धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ते हैं.
Python Viral Video: भारतीय शादियों (Indian Weddings) में कई तरह के रीति-रिवाजों और परंपराओं का पालन किया जाता है, लेकिन आज के इस दौर में कुछ अनोखा और अलग करने की चाह में लोग अजीब-अजीब काम करने लगे हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन शादियों के मौसम में कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अजीबो-गरीब कारनामे करते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) शादी समारोह में अपने गले में लंबा अजगर (Python) लटका कर आते हैं, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि दोनों धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ते हैं.
इस वीडियो को edgars_show नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन कुछ अलग करने की चाह में अपनी शादी के दौरान गले में विशालकाय अजगर को लटका कर मेहमानों के बीच पहुंचते हैं. यह भी पढ़ें: Python Viral Video: अफ्रीका के जंगलों में पेड़ पर चढ़ता दिखा विशालकाय अजगर, नजारा देखकर उड़े जाएंगे आपके होश
गले में अजगर लटका कर मेहमानों के बीच पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
View this post on Instagram
आप देख सकते हैं कि किस तरह से दूल्हा-दुल्हन अपने गले में अजगर को लटका कर आते हैं. अजगर की पूंछ दुल्हन की ओर थी और दूल्हे ने अजगर के मुंह को पकड़ा था, लेकिन अचानक से अजगर अपना मुंह दुल्हन की तरफ ले जाता है, जिससे वो बुरी तरह से घबरा जाती है और पीछे हटने लगती है. पीछे हटने के चक्कर में वो गिर जाती है और उसके साथ दूल्हा भी गिर पड़ता है. इसके बाद अजगर का मालिक तुरंत अजगर को उठाकर पेटी में डालता है और उसे बंद कर देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2025 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

