बॉलीवुड

Housefull 5 Box Office Collection Day 8: 'हाउसफुल 5' ने दूसरे शुक्रवार को कमाए 6.60 करोड़, 140 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख स्टारर मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. फिल्म ने दूसरे शुक्रवार यानी रिलीज के 8वें दिन 6.60 करोड़ की कमाई की.

Housefull 5 Box Office Collection Day 8: 'हाउसफुल 5' ने दूसरे शुक्रवार को कमाए 6.60 करोड़, 140 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
Housefull 5 (Photo Credits: Youtube)

Housefull 5 Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार और रितेश देशमुख स्टारर मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. फिल्म ने दूसरे शुक्रवार यानी रिलीज के 8वें दिन 6.60 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म की कुल नेट कमाई अब 140.18 करोड़ हो चुकी है. फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 133.58 करोड़ का बिजनेस किया था. पहले हफ्ते की डेली कमाई की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 24.35 करोड़, शनिवार को 32.38 करोड़, रविवार को 35.10 करोड़, सोमवार को 13.15 करोड़, मंगलवार को 11.70 करोड़, बुधवार को 9.40 करोड़ और गुरुवार को 7.50 करोड़ की कमाई की.

दूसरे वीकेंड की शुरुआत भी पॉजिटिव रही है. फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को भी अच्छा कलेक्शन बरकरार रखा, जो दर्शाता है कि दर्शकों के बीच फिल्म की डिमांड बनी हुई है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. ऐसे में हाउसफुल 5 को बॉक्स ऑफिस पर बिना किसी बड़ी टक्कर के फायदा मिलेगा. आमिर खान की सितारे ज़मीन पर के आने तक फिल्म का सफर काफी मजबूत रहने की उम्मीद है.

'हाउसफुल 5' का कारोबार:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

हास्य और ग्लैमर से भरपूर इस फिल्म को फैमिली ऑडियंस का भरपूर समर्थन मिल रहा है. अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अन्य कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को एंटरटेन कर रही है. साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन भी दर्शकों को खूब भा रहा है. अब देखना होगा कि फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में कितनी बड़ी छलांग लगाती है और क्या यह 200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ पाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2025 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).