बॉलीवुड

Riteish Deshmukh And Genelia Deshmukh Dahi Handi Celebration: रितेश देशमुख ने पारंपरिक अंदाज में फोड़ी दही हांडी, जेनेलिया की मुस्कान ने जीत लिया फैंस का दिल; VIDEO वायरल

रितेश देशमुख इस दौरान हल्के गुलाबी रंग के पारंपरिक कुर्ते में नजर आए, जबकि जेनेलिया ने मैरून रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था. मंच पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया और जैसे ही रितेश ने नारियल से दही हांडी फोड़ी, वहां मौजूद लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया.

Riteish Deshmukh And Genelia Deshmukh Dahi Handi Celebration: रितेश देशमुख ने पारंपरिक अंदाज में फोड़ी दही हांडी, जेनेलिया की मुस्कान ने जीत लिया फैंस का दिल; VIDEO वायरल

Riteish Deshmukh And Genelia Deshmukh Dahi Handi Celebration: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) पारंपरिक अंदाज में दही हांडी उत्सव का हिस्सा बने. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रितेश देशमुख मंच पर दही हांडी फोड़ते नजर आ रहे हैं, जबकि जेनेलिया उनके साथ खड़ी मुस्कुराते हुए इस खास पल का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं. दोनों का यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. Mumbai Dahi Handi 2026: मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 22 गोविंदा घायल, 21 को इलाज के बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

रितेश देशमुख इस दौरान हल्के गुलाबी रंग के पारंपरिक कुर्ते में नजर आए, जबकि जेनेलिया ने मैरून रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था. मंच पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया और जैसे ही रितेश ने नारियल से दही हांडी फोड़ी, वहां मौजूद लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया.

रितेश देशमुख ने पारंपरिक अंदाज में फोड़ी दही हांडी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दही हांडी को रंग-बिरंगे फूलों और सजावट से तैयार किया गया था. रितेश ने पूरे विधि-विधान के साथ नारियल से दही हांडी फोड़ने की रस्म निभाई. इस दौरान जेनेलिया लगातार मुस्कुराती रहीं और कार्यक्रम का आनंद लेती नजर आईं. दोनों की सादगी और पारंपरिक लुक ने फैंस का दिल जीत लिया.

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों ने इस जोड़ी को "परफेक्ट कपल" बताया, जबकि कुछ फैंस ने दोनों के ट्रेडिशनल लुक और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने की सराहना की. जन्माष्टमी के मौके पर रितेश और जेनेलिया का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2026 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).