How To Watch PAK vs SA ODI Series 2025 Live Streaming: भारत में किस चैनल पर होगा पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे मैचों का सीधा प्रसारण? जानिए ऑनलाइन कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
भारत में इस सीरीज़ का कोई आधिकारिक डिजिटल प्रसारण प्लेटफ़ॉर्म भी नहीं है. हालांकि, प्रशंसक Sports TV YouTube चैनल पर पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज़ 2025 के अनौपचारिक लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
Where to Watch Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Live Telecast: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 11 नवंबर से शुरू होने जा रही है. यह पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज़ 2025 (PAK vs SL ODI 2025) रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी. सीरीज़ के सभी मुकाबले डे-नाइट होंगे. इस सीरीज़ के बाद पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच टी20 ट्राई-नेशन सीरीज़ खेली जाएगी. इस सीरीज़ में पाकिस्तान अपनी घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने की कोशिश करेगा, जबकि श्रीलंका हालिया शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेगा. दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों के पास मजबूत ऑलराउंडर और स्पिन विकल्प मौजूद हैं. इस दिन से खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज, यहां जानें वेन्यू सहित पूरा शेड्यूल
पाकिस्तान की कप्तानी एक बार फिर शाहीन शाह अफरीदी करेंगे, जिन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में टीम को जीत दिलाई थी. वहीं, श्रीलंका की कमान चरित असलंका के हाथों में होगी. श्रीलंका ने अगस्त में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपनी पिछली वनडे सीरीज़ 3-0 से जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था.
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज़ 2025 का पूरा शेड्यूल
सीरीज़: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज़ 2025
तारीख: 11 नवंबर से 15 नवंबर तक
समय: दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
स्थान: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
भारत में लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग विवरण
भारत में इस सीरीज़ का कोई आधिकारिक लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध नहीं होगा क्योंकि किसी भी भारतीय चैनल ने पाकिस्तान बनाम श्रीलंका सीरीज़ 2025 के प्रसारण अधिकार नहीं खरीदे हैं.
भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत में इस सीरीज़ का कोई आधिकारिक डिजिटल प्रसारण प्लेटफ़ॉर्म भी नहीं है. हालांकि, प्रशंसक Sports TV YouTube चैनल पर पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज़ 2025 के अनौपचारिक लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2025 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

