क्रिकेट

NPL 2025 Full Schedule: नेपाल प्रीमियर लीग का धाकड़ आगाज! जानिए टीमें, कप्तान, स्क्वाड, फॉर्मेट, तारीख, लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी फिक्स्चर

नेपाल प्रीमियर लीग 2025 में कुल 28 लीग मुकाबले सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे, जहां हर टीम एक-दूसरे से एक बार भिड़ेगी. लीग चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष दो टीमें 9 दिसंबर को क्वालिफायर 1 में आमने-सामने होंगी

NPL 2025 Full Schedule: नेपाल प्रीमियर लीग का धाकड़ आगाज! जानिए टीमें, कप्तान, स्क्वाड, फॉर्मेट, तारीख, लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी फिक्स्चर
नेपाल प्रीमियर लीग 2025

NPL 2025 Full Schedule: नेपाल की सबसे प्रतिष्ठित T20 लीग नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) का दूसरा सीज़न 17 नवंबर से 13 दिसंबर 2025 तक खेला जाएगा. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) द्वारा आयोजित इस लीग को सिद्धार्थ बैंक स्पॉन्सर कर रहा है. इस बार कुल 36 मैच खेले जाएंगे, जिनकी मेजबानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान करेगा. 2024 के सफल पहले संस्करण के बाद, जहां जनकपुर बोल्ट्स ने पहला खिताब जीता था, 2025 का संस्करण और भी रोमांचक होने वाला है. 9 अगस्त 2025 को हुए ऑक्शन में सभी टीमों ने अपने स्क्वाड मजबूत किए हैं. इस बार नेपाल के फैंस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स की भागीदारी ने टूर्नामेंट को और भी चर्चित बना दिया है. विमेंस प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन से पहले जानिए तारीख, रिटेन खिलाड़ी, पर्स, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल्स

नेपाल प्रीमियर लीग 2025 का फॉर्मेट

नेपाल प्रीमियर लीग 2025 में कुल 28 लीग मुकाबले सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे, जहां हर टीम एक-दूसरे से एक बार भिड़ेगी. लीग चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष दो टीमें 9 दिसंबर को क्वालिफायर 1 में आमने-सामने होंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें 10 दिसंबर को एलिमिनेटर खेलेंगी. क्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम 11 दिसंबर को क्वालिफायर 2 के लिए भिड़ेगी. इसके बाद 13 दिसंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें क्वालिफायर 1 और क्वालिफायर 2 के विजेता आमने-सामने होंगे. सभी मैच किर्तिपुर के TU इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे.

नेपाल प्रीमियर लीग 2025 पूरा फिक्स्चर

क्रम सं. तारीख मुकाबला स्थान
1 सोमवार, 17 नवम्बर 2025 जनकपुर बोल्ट्स बनाम काठमांडू गोर्खाज़ TU इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, कीर्तिपुर
2 मंगलवार, 18 नवम्बर 2025 चितवन राइनोज़ बनाम कर्णाली याक्स TU ग्राउंड
3 मंगलवार, 18 नवम्बर 2025 बिराटनगर किंग्स बनाम पोखरा एवेंजर्स TU ग्राउंड
4 बुधवार, 19 नवम्बर 2025 काठमांडू गोर्खाज़ बनाम सुदूरपश्चिम रॉयल्स TU ग्राउंड
5 गुरुवार, 20 नवम्बर 2025 लुंबिनी लायंस बनाम चितवन राइनोज़ TU ग्राउंड
6 शुक्रवार, 21 नवम्बर 2025 पोखरा एवेंजर्स बनाम सुदूरपश्चिम रॉयल्स TU ग्राउंड
7 शनिवार, 22 नवम्बर 2025 कर्णाली याक्स बनाम लुंबिनी लायंस TU ग्राउंड
8 शनिवार, 22 नवम्बर 2025 काठमांडू गोर्खाज़ बनाम बिराटनगर किंग्स TU ग्राउंड
9 सोमवार, 24 नवम्बर 2025 जनकपुर बोल्ट्स बनाम बिराटनगर किंग्स TU ग्राउंड
10 सोमवार, 24 नवम्बर 2025 सुदूरपश्चिम रॉयल्स बनाम कर्णाली याक्स TU ग्राउंड
11 मंगलवार, 25 नवम्बर 2025 काठमांडू गोर्खाज़ बनाम लुंबिनी लायंस TU ग्राउंड
12 बुधवार, 26 नवम्बर 2025 बिराटनगर किंग्स बनाम चितवन राइनोज़ TU ग्राउंड
13 गुरुवार, 27 नवम्बर 2025 लुंबिनी लायंस बनाम सुदूरपश्चिम रॉयल्स TU ग्राउंड
14 गुरुवार, 27 नवम्बर 2025 जनकपुर बोल्ट्स बनाम पोखरा एवेंजर्स TU ग्राउंड
15 शुक्रवार, 28 नवम्बर 2025 चितवन राइनोज़ बनाम काठमांडू गोर्खाज़ TU ग्राउंड
16 शुक्रवार, 28 नवम्बर 2025 कर्णाली याक्स vs बिराटनगर किंग्स TU ग्राउंड
17 शनिवार, 29 नवम्बर 2025 पोखरा एवेंजर्स बनाम लुंबिनी लायंस TU ग्राउंड
18 शनिवार, 29 नवम्बर 2025 सुदूरपश्चिम रॉयल्स बनाम जनकपुर बोल्ट्स TU ग्राउंड
19 रविवार, 30 नवम्बर 2025 कर्णाली याक्स बनाम काठमांडू गोर्खाज़ TU ग्राउंड
20 मंगलवार, 2 दिसम्बर 2025 जनकपुर बोल्ट्स बनाम चितवन राइनोज़ TU ग्राउंड
21 मंगलवार, 2 दिसम्बर 2025 पोखरा एवेंजर्स बनाम कर्णाली याक्स TU ग्राउंड
22 बुधवार, 3 दिसम्बर 2025 बिराटनगर किंग्स बनाम लुंबिनी लायंस TU ग्राउंड
23 गुरुवार, 4 दिसम्बर 2025 पोखरा एवेंजर्स बनाम काठमांडू गोर्खाज़ TU ग्राउंड
24 गुरुवार, 4 दिसम्बर 2025 सुदूरपश्चिम रॉयल्स बनाम चितवन राइनोज़ TU ग्राउंड
25 शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025 लुंबिनी लायंस बनाम जनकपुर बोल्ट्स TU ग्राउंड
26 शनिवार, 6 दिसम्बर 2025 सुदूरपश्चिम रॉयल्स बनाम बिराटनगर किंग्स TU ग्राउंड
27 शनिवार, 6 दिसम्बर 2025 चितवन राइनोज़ बनाम पोखरा एवेंजर्स TU ग्राउंड
28 रविवार, 7 दिसम्बर 2025 कर्णाली याक्स बनाम जनकपुर बोल्ट्स TU ग्राउंड
29 मंगलवार, 9 दिसम्बर 2025 क्वालिफायर 1 — अंक तालिका No.1 बनाम No.2 TU ग्राउंड
30 बुधवार, 10 दिसम्बर 2025 एलिमिनेटर — अंक तालिका No.3 बनाम No.4 TU ग्राउंड
31 गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025 क्वालिफायर 2 — एलिमिनेटर विजेता बनाम क्वालिफायर 1 हारने वाली टीम TU ग्राउंड
32 शनिवार, 13 दिसम्बर 2025 फाइनल — क्वालिफायर 1 विजेता बनाम क्वालिफायर 2 विजेता TU ग्राउंड

नेपाल प्रीमियर लीग 2025 कहां देखें?

नेपाल प्रीमियर लीग 2025 को देखने के लिए नेपाल और भारत, दोनों देशों में दर्शकों के लिए अलग-अलग प्रसारण विकल्प उपलब्ध हैं. नेपाल में फैंस इस टूर्नामेंट को कांतिपुर मैक्स TV पर बिल्कुल मुफ्त देखा सकते हैं, जबकि ऑनलाइन दर्शकों के लिए मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग डिश होम Go ऐप पर उपलब्ध होगी. भारत में रहने वाले क्रिकेट प्रेमी इस लीग का आनंद स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 SD/HD चैनलों पर उठा सकते हैं. वहीं, मोबाइल या लैपटॉप पर देखने वालों के लिए सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जिससे भारतीय दर्शक आसानी से नेपाल प्रीमियर लीग 2025 के हर मुकाबले का लुत्फ़ उठा पाएंगे.

NPL 2025 में भाग लेने वाली टीमें, कप्तान और स्क्वाड

बिराटनगर किंग्स: संदीप लामिछाने (कप्तान), लोकेश बाम (विकेटकीपर), साहिल पटेल (विकेटकीपर), बसीर अहमद, सुबाष भंडारी, नरेन भट्टा, मर्चेंट डी लांगे, फाफ डु प्लेसिस, मार्टिन गुप्टिल, प्रतीश जीसी, सैम हेजलेट, नारायण जोशी, श्रवण किस्कू, जॉर्ज मुन्से, आयुष न्यूपाने, शंकर राणा, शुभम रंजने, सूर्या तमांग

चितवन राइनोज़: कुशल मल्ला (कप्तान), बिपिन रावल (विकेटकीपर), अर्जुन सउद (विकेटकीपर), बिपिन आचार्य, कमल सिंह ऐरी, दीपक बोहरा, रवि बोपारा, रिजन ढकाल, सौगत ढकाल, गौतम केसी, देव खनाल, रंजीत कुमार, डेविड मालन, अल्पेश रमजानी, अमर रौतेला, सोहेल तनवीर, सैफ ज़ैब

जनकपुर बोल्ट्स: अनिल साह (कप्तान और विकेटकीपर), लाहिरु मिलन्था (विकेटकीपर), आसिफ शेख (विकेटकीपर), बिकास आगरी, सचिन भट्टा, संगीत कूरे, शुभ कंसाकर, जान-निकोल लॉफ्टी-ईटन, संजय कृष्णमूर्ति, आदित्य महता, किशोर महतो, वेन पार्नेल, ललित राजबंशी, लाहिरू समराकून, रूपेश सिंह, इमरान ताहिर, तुल बहादुर थापा, मयान यादव, पप्पू यादव

करनाली याक्स: सोमपाल कामी (कप्तान), जयकिशन कोलसावाला (विकेटकीपर), मनीष थापा (विकेटकीपर), विल बोसिस्टो, दीपक डुमरे, अर्जुन घरती, गुलसन झा, मार्क वॉट, युवराज खत्री, मैक्स ओ'डोड, प्रियांक पांचाल, दीपेंद्र रावत, पवन सर्राफ, बिपिन शर्मा, इमरान शेख, यूनिश ठाकुरी, नंदन यादव, नजीबुल्लाह जादरान

काठमांडू गोरखा: करण केसी (कप्तान), उत्तम मगर (विकेटकीपर), जॉन सिम्पसन (विकेटकीपर), रिकार्डो वास्कोनसेलोस (विकेटकीपर), मोहम्मद आदिल आलम, शहाब आलम, बेन चार्ल्सवर्थ, सोनू देवकोटा, गेरहार्ड इरास्मस, दीपेश कंडेल, मिलिंद कुमार, राशिद खान, सनी पटेल, भीम शर्की, नटराजन शाह, प्रतीक श्रेष्ठ, आकाश त्रिपाठी, तुल बी थापा, संतोष यादव

लुंबिनी लायंस: रोहित पौडेल (कप्तान), दिलीप नाथ (विकेटकीपर), दिनेश अधिकारी, समीर अली, तिलक भंडारी, थॉमस ड्रेका, अभिषेक गौतम, दुर्गेश गुप्ता, संदीप जोरा, आदिल खान, सुमित महारजन, शेर मल्ला, गुलबदीन नाइब, बिशाल पटेल, डी आर्सी शॉर्ट, जे जे स्मिट, रुबेन ट्रम्पेलमैन, बिबेक यादव

पोखरा एवेंजर्स: कुशल भुर्टेल (कप्तान), एडम रॉसिंगटन (विकेटकीपर), आकाश चंद, रोहित चंद, संदीप छेत्री, मैट टेलर, ट्रिट राज दास, डैन डौथवेट, सागर ढकाल, दिनेश खरेल, बिपिन खत्री, अर्जुन कुमल, जेम्स नीशम, कृष्णा पौडेल, रेमन रीफर, जेसन रॉय, किरण थगुन्ना, अभिषेक तिवारी

सुदुरपश्चिम रॉयल्स: दीपेंद्र सिंह ऐरी (कप्तान), बिनोद भंडारी (विकेटकीपर), दीपक बोहरा (विकेटकीपर), टेक रावत (विकेटकीपर), दीपेंद्र थापा (विकेटकीपर), अविनाश बोहरा, मिलन बोहरा, जोश ब्राउन, हेमंत धामी, स्कॉट कुगलेइजन, क्रिस लिन, हिकमत महरा, ईशान पांडे, नरेन सऊद, हरमीत सिंह, आरिफ शेख

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2025 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).