क्रिकेट

IND vs ENG 4th Test 2025: मोहम्मद सिराज और बेन डकेट के बीच मैदान पर तीखी नोकझोक, वीडियो हुआ वायरल

दूसरे दिन एक विवादास्पद पल देखने को मिला, जब मोहम्मद सिराज और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के बीच तीखी बहस हो गई. वायरल हो चुके एक वीडियो में देखा जा सकता है कि मोहम्मद सिराज अपना आपा खो बैठे और डकेट से ज़ोरदार बहस करने लगे. उस दौरान बेन डकेट अंपायर रॉड टकर से बात कर रहे थे, तभी सिराज वहां पहुंचे और दोनों के बीच शब्दों की जंग छिड़ गई

IND vs ENG 4th Test 2025: मोहम्मद सिराज और बेन डकेट के बीच मैदान पर तीखी नोकझोक, वीडियो हुआ वायरल

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा मुकाबला 23 जुलाई (बुधवार) से मैनचेस्टर(Manchester) के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड(Emirates Old Trafford) में खेला जा रहा हैं. जिसके दूसरे दिन एक विवादास्पद पल देखने को मिला, जब मोहम्मद सिराज और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के बीच तीखी बहस हो गई. वायरल हो चुके एक वीडियो में देखा जा सकता है कि मोहम्मद सिराज अपना आपा खो बैठे और डकेट से ज़ोरदार बहस करने लगे. उस दौरान बेन डकेट अंपायर रॉड टकर से बात कर रहे थे, तभी सिराज वहां पहुंचे और दोनों के बीच शब्दों की जंग छिड़ गई. डकेट ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली, इस बहस ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मुकाबलों में भावनाएं किस हद तक हावी हो जाती हैं.

मोहम्मद सिराज और बेन डकेट के बीच मैदान पर तीखी बहस

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 07:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).