महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, देवेंद्र फडणवीस को नागपुर पश्चिम तो चंद्रकांत पाटिल को कोथुर्ड से दिया टिकट, खडसे का नाम नदारद
2019 आम चुनावों के बाद हो रहे महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों पर सभी की नजरें है. चुनावों से पहले कांग्रेस-एनसीपी के कई दिग्गज नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा है. पार्टी ने कई नेताओं को टिकट भी दिया है. इन्दापुर से कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हर्षवर्धन पति और वडाला से कालिदास कोलमकर को टिकट दिया गया है. वहीं, बीजेपी के दिग्गज नेता एकनाथ खडसे का नाम नदारद है.
Maharashtra Assembly Election 2019: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की देर रात चली बैठक में शिवसेना को दी जाने वाली सीटों पर अंतिम निर्णय लेने के बाद आज 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadnavis) नागपुर पश्चिम से उतरे हैं. बीजेपी चीफ चंद्रकांत पाटिल कोथुर्ड और पंकजा मुंडे पर्ली से चुनाव लड़ेंगी. भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपने पुराने 52 विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है. वहीं 12 ऐसे विधायक हैं जिनका पत्ता कट गया है. साल 2014 के विधानसभा चुनाव बीजेपी ने र 288 में से 260 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे. जिसमें 122 पर बीजेपी का परचम लहराया था.
2019 आम चुनावों के बाद हो रहे महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों पर सभी की नजरें है. चुनावों से पहले कांग्रेस-एनसीपी के कई दिग्गज नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा है. पार्टी ने कई नेताओं को टिकट भी दिया है. इन्दापुर से कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हर्षवर्धन पति और वडाला से कालिदास कोलमकर को टिकट दिया गया है. वहीं, बीजेपी के दिग्गज नेता एकनाथ खडसे का नाम नदारद है.
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट से फडणवीस को बड़ा झटका, हलफनामे में गलत जानकारी देने पर चलेगा केस.
@BJP4India First List For #MaharashtraAssemblyPolls @Dev_Fadnavis pic.twitter.com/Hr9sIOMG1t
— Manoj Pandey (@PManoj222) October 1, 2019
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस को हलफनामे में गलत जानकारी देने के आरोप में मिली क्लीन चिट को सुप्रीम कोर्ट (SC) ने खारिज कर दिया है. देवेंद्र फडणवीस पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत ट्रायल चलेगा. कोर्ट ने हलफनामे में गलत जानकारी देने के आरोप क्लीन चिट देने से मना कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने निचली कोर्ट के फैसलों को पलट दिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर 2014 के अपने हलफनामे में दो आपराधिक मामले छिपाने का आरोप है. देवेंद्र फडणवीस पर एक ठगी और दूसरा मानहानि का केस था.
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बीते सप्ताह को विधानसभा चुनावों की घोषणा की. इसके बाद महाराष्ट्र में इस बहुप्रतीक्षित चुनाव के लिए पूरी तैयारी शुरू हो गई. महाराष्ट्र के 12 करोड़ लोग 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव 288 नए प्रतिनिधियों को चुनेंगे. इसके बाद 24 अक्टूबर को चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा. वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिव सेना और उनके सहयोगी दल एक बार फिर राज्य की सत्ता हासिल करने का पूरा प्रयास करेंगे. वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) इन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2019 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

