देश

School Assembly News Headlines for 17 March 2025: स्कूल असेंबली (17 मार्च 2025) के लिए सुर्खियां; पढ़ें देश, विदेश सहित खेल जगत की महत्वपूर्ण खबरें

अगर आप अपनी स्कूल असेंबली के लिए ताजा खबरें ढूंढ रहे हैं? तो घबराने की जरूरत नहीं है. हम आपके लिए 17 मार्च की सबसे बड़ी और लेटेस्ट न्यूज लेकर आए हैं.

School Assembly News Headlines for 17 March 2025: स्कूल असेंबली (17 मार्च 2025) के लिए सुर्खियां; पढ़ें देश, विदेश सहित खेल जगत की महत्वपूर्ण खबरें

School Assembly News Headlines for 13 March 2025: अगर आप अपनी स्कूल असेंबली के लिए ताजा खबरें ढूंढ रहे हैं? तो घबराने की जरूरत नहीं है. हम आपके लिए 17 मार्च की सबसे बड़ी और लेटेस्ट न्यूज लेकर आए हैं. चाहे देश-दुनिया की हलचल हो, खेल जगत की खबरें हों, या फिर बॉलीवुड और बिज़नेस से जुड़े अपडेट, यहां आपको सब मिलेगा!

LatestLY आपके लिए खास हाइलाइट्स लेकर आया है, जिससे आपकी असेंबली प्रेजेंटेशन शानदार और असरदार बने. तो ध्यान से पढ़ें और पूरे आत्मविश्वास के साथ सबको अपडेट दें.

ये भी पढें: Sunita Williams’ Return: क्रू-10 ने ISS पर संभाली कमान, सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने गले मिलकर किया स्वागत; 9 महीने बाद जल्द होगी घर वापसी (Watch Video)

राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)

  • पीएम मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन को दिए इंटरव्यू में कहा, ''पाकिस्तान ने शांति की हर कोशिश का जवाब शत्रुता और विश्वासघात से दिया है.''
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ''आगामी बजट दिल्ली की खुशहाली के लिए बनाया जाएगा, जिसमें जनता के सुझाव शामिल होंगे.
  • महाराष्ट्र के संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद के बीच पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं.
  • बीजेपी ने यूपी में कई जिलों के नए अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है, जिससे संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है.
  • ऑस्कर अवॉर्ड विनर रहे म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, गर्दन में दर्द की शिकायत के बाद एडमिट हुई थे.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)

  • उत्तर मैसेडोनिया के एक नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए.
  • बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के नोशकी में घात लगाकर हमला किया. इस आतंकी हमले में कई सैनिकों की मौत हो गई.
  • अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ एयर स्ट्राइक की है, जिसमें अब तक 31 विद्रोहियों की मौत हो चुकी है.
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एल्युमीनियम पर 25 फीसदी टैरिफ लागू करने का फैसला किया है, जो भारत की अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है.

खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)

  • केकेआर ने तेज गेंदबाज उमरान मलिक की जगह चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया है. मलिक इंजरी की वजह से आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं.
  • तेलुगू फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में नजर आयेंगे क्रिकेटर डेविड वॉर्नर, मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा बनाई जा रही है फिल्म.
  • मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर दूसरी बार जीता खिताब, मुंबई इंडियंस की खिलाड़ियों ने ब्रेबॉर्न स्टेडियम में शानदार विक्ट्री लैप किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2025 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).