देश

CJP To Hold Press Conference Today: सीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 2 बजे, हिरासत से रिहा होने के बाद मीडिया को करेंगे संबोधित

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को जबरन विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश के मामले में 20 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं. पुलिस का कहना है कि इन मामलों में कानून-व्यवस्था भंग करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने जैसी धाराएं लगाई गई हैं.

CJP To Hold Press Conference Today: सीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 2 बजे, हिरासत से रिहा होने के बाद मीडिया को करेंगे संबोधित

CJP To Hold Press Conference Today: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत डिपके, आशुतोष रंका और सौरव दास रविवार, 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. यह घोषणा तीनों नेताओं के दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट (Executive Magistrate) के समक्ष पेश किए जाने के बाद रिहा होने के तुरंत बाद की गई.

रिहाई के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान

रिहाई के बाद CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा कि पार्टी आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मौजूदा घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखेगी.

इस बीच CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि तीनों नेताओं को एक वर्ष तक शांति भंग नहीं करने की शर्त पर रिहा किया गया है. उन्होंने कहा कि कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत ने अभिजीत डिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका की रिहाई का आदेश दिया है.

CJP आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

वहीं, अधिवक्ता सौतिक बनर्जी ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों नेताओं को रिहा कर दिया गया है और अब वे वहां से जा सकते हैं.

दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लेने का लगाया था आरोप

इससे पहले CJP नेता अभिजीत डिपके ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर दावा किया था कि मुंबई से दिल्ली पहुंचने के बाद विमान से उतरते ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया. वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस विमान के अंदर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार करने आई और इसे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को रोकने की कार्रवाई बताया.

डिपके ने वीडियो में कहा कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए दिल्ली आए थे, लेकिन उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया.

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को जबरन विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश के मामले में 20 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं. पुलिस का कहना है कि इन मामलों में कानून-व्यवस्था भंग करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने जैसी धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2026 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).