देश

GST Reforms 2025: जीएसटी सुधार से छोटे और मध्यम किसानों को होगा लाभ; शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जीएसटी सुधारों का कृषि क्षेत्र पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा, जिससे छोटे और मध्यम किसानों को विशेष लाभ होगा. भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि कृषि उपकरणों पर जीएसटी दरों में कमी से खेती की लागत कम होगी और किसानों का मुनाफा बढ़ेगा.

GST Reforms 2025: जीएसटी सुधार से छोटे और मध्यम किसानों को होगा लाभ; शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली, 7 सितंबर : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि जीएसटी सुधारों का कृषि क्षेत्र पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा, जिससे छोटे और मध्यम किसानों को विशेष लाभ होगा. भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि कृषि उपकरणों पर जीएसटी दरों में कमी से खेती की लागत कम होगी और किसानों का मुनाफा बढ़ेगा.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जैव-कीटनाशकों और सूक्ष्म पोषक तत्वों पर जीएसटी कम किया गया है, जिससे किसानों को फायदा होगा. साथ ही, रासायनिक उर्वरकों से जैव-उर्वरकों की ओर किसानों का रुझान बढ़ेगा. डेयरी क्षेत्र में दूध और पनीर पर अब जीएसटी नहीं लगेगा, जिससे न केवल आम जनता को लाभ होगा, बल्कि किसानों, पशुपालकों और दूध उत्पादकों को भी फायदा होगा. यह भी पढ़ें : Maharashtra Weather Update: मुंबई सहित महाराष्ट्र में आज हो सकती है भारी बारिश, IMD ने पालघर समेत इन 9 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री और सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि आम जनता को कोई परेशानी न हो. लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने कहा था कि जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लाए जाएंगे, जो लोगों को बड़ी राहत देंगे." उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, "हमारा संकल्प है कि कृषि में उत्पादन लागत कम हो और उत्पादन बढ़े. इससे किसानों का मुनाफा बढ़ेगा."

चौहान ने बताया कि जीएसटी सुधारों से किसानों को कई लाभ होंगे. कुछ कंपनियों ने इसकी शुरुआत कर दी है. कृषि उपकरणों जैसे ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और रोटावेटर पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है. उदाहरण के तौर पर, 9 लाख रुपए का ट्रैक्टर अब 65,000 रुपए सस्ता मिलेगा. उन्होंने आगे कहा, "हमारे देश में किसानों की जोत छोटी है. इसलिए हम एकीकृत खेती को बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि किसान खेती के साथ-साथ संबद्ध क्षेत्रों में भी काम कर सकें."

मंत्री ने कहा, "डेयरी क्षेत्र में मक्खन, घी और दूध के डिब्बों पर भी जीएसटी कम किया गया है, जिससे स्वदेशी उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी और डेयरी क्षेत्र को प्रगति मिलेगी. इससे किसान और पशुपालक सीधे लाभान्वित होंगे." 12 जैविक कीटनाशकों और सूक्ष्म पोषक तत्वों पर भी जीएसटी कम किया गया है. उर्वरकों के कच्चे माल जैसे अमोनिया, सल्फ्यूरिक एसिड और नाइट्रिक एसिड पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है. इससे उर्वरकों की कीमतें कम होंगी और किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2025 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).