देश

जेन-जी को संविधान की रक्षा करनी है, चुनाव चोरी को रोकना हमारी जिम्मेदारी: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार के पूर्णिया में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. राहुल ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद शिक्षा पर विशेष तौर पर काम किया जाएगा. राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिहार में लाखों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए. जिनके वोट काटे गए, उनमें महागठबंधन के वोटर शामिल थे.

जेन-जी को संविधान की रक्षा करनी है, चुनाव चोरी को रोकना हमारी जिम्मेदारी: राहुल गांधी
Rahul Gandhi targeted PM Modi (Credit-@PTI_News)

पूर्णिया, 6 नवंबर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार के पूर्णिया में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. राहुल ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद शिक्षा पर विशेष तौर पर काम किया जाएगा. राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिहार में लाखों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए. जिनके वोट काटे गए, उनमें महागठबंधन के वोटर शामिल थे. वोटर लिस्ट में गलत नाम जोड़े गए हैं.

जेन-जी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी को पोलिंग बूथ पर सावधान रहना है. भाजपा के लोग 'चुनाव चोरी' करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन बिहार के युवाओं और जेन-जी को संविधान की रक्षा करनी है. हमें चुनाव चोरी करने वालों को रोकना है और ये हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ पर हमें वोट चोरी करने वालों को रोकना है, यही हमारी जिम्मेदारी है. यह भी पढ़े : Bihar Assembly Elections 2025: नीतीश कुमार के कार्यकाल में कोई जातीय या सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ; जीतन राम मांझी

भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी के दम पर ही यह चुनाव जीत रहे हैं. मैंने हरियाणा चुनाव के बारे में बताया, यह बिहार में भी ऐसा ही कुछ कर सकते हैं, इसलिए युवाओं को इसे रोकना होगा. भाजपा हर जगह 'वोट चोरी' कर चुनाव जीत रही है, लेकिन हमें किसी भी कीमत पर बिहार में 'वोट चोरी' नहीं होने देनी है. राहुल गांधी ने बिहार की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमारी महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार सरकार शिक्षा पर काम करेगी. यह विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी. पहले यहां नालंदा विश्वविद्यालय था, जहां दुनिया भर से लोग आते थे.

पेपर लीक का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान में जो युवा ईमानदारी से पढ़ाई करता है उसे पेपर लीक का सामना करना पड़ता है. कुछ लोगों को पहले ही एग्जाम का पेपर मिल जाता है. इसलिए मेरा वादा है कि जैसे ही दिल्ली में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी, हम बेहतरीन विश्वविद्यालय बिहार में बनाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2025 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).