देश

Independence Day 2025: देशभक्ति के रंग में रंगे भोजपुरी सितारे, निरहुआ ने लहराया तिरंगा तो, अक्षरा सिंह ने गाया 'भारत की मिट्टी' का गीत

79वें स्वतंत्रता दिवस पूरा देश हर्षोल्लास के साथ मना रहा है. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. अभिनेत्री आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके बैकग्राउंड में उन्होंने भोजपुरी भक्ति गीत 'तिरंगा लहर लहर लहराए' ऐड किया है.

Independence Day 2025: देशभक्ति के रंग में रंगे भोजपुरी सितारे, निरहुआ ने लहराया तिरंगा तो, अक्षरा सिंह ने गाया 'भारत की मिट्टी' का गीत

मुंबई, 15 अगस्त : 79वें स्वतंत्रता दिवस पूरा देश हर्षोल्लास के साथ मना रहा है. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. अभिनेत्री आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके बैकग्राउंड में उन्होंने भोजपुरी भक्ति गीत 'तिरंगा लहर लहर लहराए' ऐड किया है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, "समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं."

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह घर में तिरंगा झंडा लहराते नजर आ रहे हैं. क्लिप के बैकग्राउंड में अभिनेता ने फिल्म 'कर्मा' का गाना 'ऐ वतन तेरे लिए' ऐड किया है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, "79वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं. आज भारत की संस्कृति, जीवंत लोकतांत्रिक परंपरा व 78 साल की उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है. खुद को तिल-तिल जलाकर देश में आजादी का सूर्योदय करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व देश की रक्षा हेतु सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर जवानों को सादर नमन." यह भी पढ़ें :

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह एक स्टूडियो में 'भारत की मिट्टी' गाना गाती नजर आ रही हैं. लुक की बात करें तो अभिनेत्री ने सफेद रंग के सलवार-सूट के साथ तिरंगा वाली चुन्नी पहनी हुई है.

निधी झा ने भी इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उनका बेटा तिरंगे वाली टी-शर्ट पहने हुए है. अभिनेत्री ने क्लिप के बैकग्राउंड में गाना 'नन्हा मुन्ना राही हूं' ऐड किया है. उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. जय हिंद. जय भारत." अभिनेत्री अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह एक बच्ची के साथ तिरंगा लिए नजर आ रही हैं. अभिनेत्री ने इसके कैप्शन में लिखा, "स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. जय जवान. जय किसान. जय हिन्द. जय भारत.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2025 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).