UPS Layoffs 2025: लॉजिस्टिक कंपनी यूपीएस ने 48,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, 93 ऑफिस बंद, जानें इसकी वजह
अमेरिकी लॉजिस्टिक कंपनी UPS ने खर्च घटाने के लिए इस साल 48,000 कर्मचारियों की छंटनी की है. यह कटौती कंपनी के 'रणनीतिक बदलाव' का हिस्सा है, जिससे ट्रक ड्राइवर, वेयरहाउस स्टाफ और मैनेजमेंट प्रभावित हुए हैं. UPS ने 2.2 बिलियन डॉलर बचाए हैं और FedEx व Amazon से मिल रही टक्कर के बीच 93 ऑफिस भी बंद कर दिए हैं.