News

Goods Train Derailed: कानपुर के पनकी में मालगाड़ी हुई बेपटरी, 2 वैगन नीचे उतरे, बड़ा हादसा टला: VIDEO

कानपुर के पनकी इलाके में एक मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से नीचे उतर गए.

Goods Train Derailed: कानपुर के पनकी में मालगाड़ी हुई बेपटरी, 2 वैगन नीचे उतरे, बड़ा हादसा टला: VIDEO
Goods train wagons derail in Kanpur (Credit-@WeUttarPradesh)

Goods Train Derailed:  कानपुर के पनकी इलाके में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया, जब बीपीसीएल डिपो (BPCL Depot) की ओर जा रही एक मालगाड़ी के दो वैगन अचानक पटरी से उतर (Derail) हो गए. घटना दोपहर लगभग को Gate No. 83 की स्लाइडिंग लाइन पर हुई. जानकारी के मुताबिक़ मालगाड़ी पेट्रोल टैंकर भरने के लिए प्लेसमेंट होल्डिंग लाइन (Placement Holding Line) की तरफ बढ़ रही थी. तभी दो वैगन की ट्रॉली व्हील्स ( Trolley Wheels) पूरी तरह ट्रैक से बाहर निकल गए.

दोनों डिब्बों में पेट्रोल लोड होना था, जिससे मौके पर सतर्कता बढ़ गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: रतलाम रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा होते टला

मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरे

रेलवे टीम मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी,इंस्पेक्शन टीम और तकनीकी स्टाफ फौरन मौके पर पहुंचा और मरम्मत व बहाली कार्य (Restoration Work) शुरू कर दिया. बेपटरी वैगनों को वापस ट्रैक पर चढ़ाने का काम तेजी से जारी है.

रेलवे ने दी जानकारी

रेल प्रशासन का कहना है कि घटना के बावजूद किसी भी रूट की ट्रेन परिचालन (Movement) बाधित नहीं हुई है.वैगन के बेपटरी होने की घटना पांडु नदी पुल क्षेत्र के पास दर्ज की गई. मालगाड़ी पनकी धाम स्टेशन (Panki Dham Station) से पेट्रोल लोडिंग के लिए (BPCL) के सचेंडी ऑइल प्लांट जा रही थी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2025 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).